Most powerful 125cc bike: अब छोटे इंजन वाली बाइक्स भी ज्यादा पावरफुल हो गई हैं । भारत में 125cc इंजन वाली बाइक्स अब खूब पसंद की जाने लगी हैं क्योंकि कई सारे मॉडल आ चुके हैं ।अब ग्राहकों के पास भी ऑप्शन की कोई कमी नहीं है। अगर आप एक पावरफुल 125cc इंजन वाली खरीदने की सोच रहे हैं तो बजाज की Pulsar NS125 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकती है। इस बाइक का वजन 144 किलोग्राम है। इसमें सबसे पावरफुल इंजन भी लगा है। आइये जानते हैं इस बाइक के फीचर्स
इंजन और पावर
बजाज पल्सर NS125 में सबसे पावरफुल 124.45cc का 4 स्ट्रोक, DTS-i Fi इंजन लगा है जो 11.99 PSकी पावर और 11Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। एक लीटर में यह बाइक 46 km की माइलेज ऑफर करती है ।
डिजाइन और फीचर्स
बाइक का लुक स्पोर्टी है और इस लगे ग्राफिक्स बोल्ड है यूथ को यह बाइक पसंद काफी पसंद आती है इस बाइक में 17 इंच के Tubeless टायर्स दिए हैं जोकि रोड पर बेहतर ग्रिप पैदा करते हैं बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट व्हील में 240mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिए गये हैं बाइक का वजन 144 किलोग्राम है, अब अपने सेगमेंट की सबसे भारी बाइक भी है बाइक की कीमत एक लाख रुपये है ।
Hero Xtreme 125R से है मुकाबला
बजाज पल्सर NS 125 का सीधा मुकाबला Hero Xtreme 125R से है । बाइक की कीमत 95,000 रुपये से शुरू होती है। H Xtreme 125R का डिजाइन इम्प्रेस करता है। यह वाकई स्पोर्टी बाइक है। इसका स्लीक डिजाइन, LED हेडलैंप, स्लीक टेल लाइट, टर्न इंडीकेटर्स, बड़ा फ्यूल टैंक और मल्टी-स्पोक व्हील्स इसे खास बनाने में मदद करते हैं।
Xtreme 125R में कंपनी ने एकदम नया इंजन लगाया है। इस बाइक में 125cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन जो 11.5 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है कंपनी का दावा है कि एक लीटर में यह बाइक 66 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। इस बाइक को स्टील डायमंड फ्रेम पर बनाया गया है। बाइक में LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जिसमें कई जानकारियां दी गई है। बाइक में 37mm टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक एब्जॉर्बर मिलता है।
यह भी पढ़ें: Kia ला रही है सबसे सस्ती 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में 500km चलेगी!
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines