हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bajaj Pulsar N250SS: नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, 6-स्पीड गियरबॉक्स और TFT स्क्रीन के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत

Bajaj Auto ने नई Pulsar N250SS को 1.59 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. जानिए पुरानी Pulsar N250 के मुकाबले इसमें क्या-क्या बदला है और क्यों इसकी कीमत ज्यादा रखी गई है.

विज्ञापन
Bajaj Auto ने नई Pulsar N250SS को लॉन्च कर दिया है.

Bajaj Auto ने भारतीय बाजार में Pulsar N250SS को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे मौजूद Pulsar N250 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया है. नई बाइक में सिर्फ डिजाइन में बदलाव नहीं किए गए हैं. बल्कि इंजन, गियरबॉक्स और फीचर्स में भी कई अपडेट देखने को मिलते हैं. इसकी एक्स-शोरुम कीमत 1,59,406 रुपये रखी गई है. खास बात ये है कि अब बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स, स्पोर्ट्स शिफ्टर और 5 इंच TFT जैसे फीचर्स मिलते हैं.

कितनी है नई Pulsar N250SS की कीमत

Bajaj Pulsar N250SS को भारत में 1,59,406 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह मौजूदा Pulsar N250 से करीब 14,000 रुपये महंगी है. कंपनी ने बाइक में कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जिसकी वजह से इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है.

स्पोर्टी डिजाइन में किए गए बदलाव

डिजाइन के मामले में Pulsar N250SS अपने परिवार की दूसरी बाइक्स से जुड़ी हुई नजर आती है. इसमें पहले की तरह स्पोर्टी लुक और बॉडी पर शार्प लाइन्स मिलती हैं. हालांकि, नई बाइक में नए पेट और फ्रेश ग्राफिक्स जोड़े गए हैं. हेडलैंप सेटअप भी काफी हद तक मौजूद N250 जैसा ही रखा गया है.

विज्ञापन

249cc इंजन के साथ ज्यादा पावर

Pulsar N250SS में अपडेटेड 249cc एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है. इसमें फोर-वाल्व हेड मिलता है. यह इंजन 25 hp की पावर और 22 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. मौजूदा N250 के मुकाबले पावर और टॉर्क में मामूली बढ़ोतरी हुई है. स्टैंडर्ड N250 में 24.5 hp की पावर और 21.5 Nm का टॉर्क मिलता है.

अब 5 नहीं 6-स्पीड गियरबॉक्स

नई Pulsar N250SS में सबसे बड़ा बदलाव इसके गियरबॉक्स में हुआ है. बाइक में पहले मिलने वाले 5-स्पीड गियरबॉक्स की जगह अब 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इसके साथ स्पोर्ट्स शिफ्टर भी स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है. यह क्लच का इस्तेमाल किए बिना गियर अपशिफ्ट करने में मदद करता है, जिससे गियर बदलना तेज और आसान हो सकता है.

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी भी मिली

Bajaj ने बाइक में Electronic Throttle Body भी जोड़ी है. यह बाइक के ABS मोड्स के साथ मिलकर ETB राइड मोड्स के लिए काम करती है. हालांकि, कंपनी ने अभी इन राइड मोड्स की अलग-अलग सेटिंग्स के बारे में जानकारी नहीं दी है.

5-इंच TFT स्क्रीन 

Pulsar N250SS में अब पुराने LCD डिस्प्ले की जगह 5 इंच TFT स्क्रीन दी गई है. इसमें गूगल मैप्स मिररिंग की सुविधा मिलती है, जिससे राइडर क सामने ही नेविगेश की जानकारी दिखाई जा सकती है. TFT कंसोल में लैप टाइमर और वाहन से जुड़े डॉक्यूमेंट स्टोर करने की सुविधा भी दी गई है.

विज्ञापन

USB Type-C समेत कई नए फीचर्स

नई बाइक में एडजस्टेबल लीवर, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और हेजर्ड स्विच जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं. इसके अलावा इसमें Panic Brake Alert भी मिलता है. अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में यह फीचर पीछे चल रहे लोगों को चेतावनी देने में मदद करता है.

Hero और Suzuki की बाइक्स से मुकाबला

Bajaj Pulsar N250SS का मुकाबला भारतीय बाजार में Hero Xtreme 250R और Suzuki Gixxer 250 जैसी बाइक्स से होगा. स्टैंडर्ड Pulsar N250 के मुकाबले करीब 14,000 रुपये ज्यादा कीमत के साथ N250SS में कंपनी ने ज्यादा फीचर्स और नया गियरबॉक्स देने की कोशिश की है. ऐसे में यह बाइक उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई गई है, जो N250 के साथ ज्यादा टेक्नोलॉजी और स्पोर्टी राइडिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बाइक के आगे पतला और पीछे चौड़ा टायर क्यों होता है? जानिए इसके पीछे की असली वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola