हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खरीदने का न छोड़ें मौका, सिर्फ 4000 रुपये में मिल रही Bajaj Pulsar N250, जानें शानदार फीचर्स और माइलेज

विज्ञापन
फाइल फोटो

Bajaj Pulsar N250: युवाओं में बजाज की हाई स्पीड बाइक्स का बुड़ा क्रेज है। इसी सेगमेंट में कंपनी की एक धांसू बाइक है Bajaj Pulsar N250. इस बाइक में जबरदस्त 35 kmpl की माइलेज मिलती है।

सुरक्षा के लिए ड्यूल चैनल ABS

यह कंपनी की स्ट्रीट फाइटर स्टाइलिश बाइक है। जिसकी हेडलाइट इसे अलग ही अट्रैक्टिव लुक देती है। इसके अलावा बाइक में राइडर की सुरक्षा के लिए ड्यूल चैनल ABS दिया गया है। Bajaj Pulsar N250 में दमदार 249.07 cc का इंजन दिया गया है। जो 24.5 PS की पावर और 21.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

फाइल फोटो

विज्ञापन

बाइक के फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक

बाइक के फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में ट्यूबलेस टायर हैं और सिंगल पीस हैंडलबार मिलता है। Bajaj Pulsar N250 बाजार में शुरुआती कीमत 1.31 लाख रुपये से 1.50 लाख रुपये तक मिलती है। यह धाकड़ बाइक बाजार में Yamaha FZ 25, TVS Apache RTR 200 4V और Suzuki Gixxer 250 को टक्कर देती है।

5 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन

यह बाइक तीन कलर Caribbean Blue, Racing Red, और Techno Grey के साथ आती है। Bajaj Pulsar N250 LED लाइटिंग, USB चार्जिंग पोर्ट, सेमी-डिजिटल कंसोल, एनालॉग पॉड टैकोमीटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है।

विज्ञापन

Bajaj Pulsar N250 स्प्लिट-ट्यूबलर फ्रेम टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन

बाइक में इसमें एलसीडी स्क्रीन में स्पीडोमीटर, ट्रिपमीटर, फ्यूल लेवल और माइलेज रीडआउट, गियर पोजिशन इंडिकेटर और क्लॉक दिया गया है। Bajaj Pulsar N250 स्प्लिट-ट्यूबलर फ्रेम टेलिस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन है। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

महज 16000 हजार रुपये पहले देने होंगे 

महज 16000 हजार रुपये देकर इस बाइक को खरीद सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको तीन साल के लिए सिर्फ 9.7 फीसदी ब्याजदर पर प्रतिमाह 4,512 रुपये किस्त देनी होगी। बता दें डाउन पेमेंट और लोन स्कीम की अवधि को बदलकर मासिक किस्त में बदलाव संभव है। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको बजाज के नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola