Bajaj Bikes: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में बजाज लोगों के बीच अपना अलग ही विश्वास रखता है। बजाज की Pulsar बाइक सेगमेंट सबसे अधिक बिकने वाली ट्रिम में से एक है। इसी कड़ी में कंपनी की एक पावरफुल इंजन और धांसू लुक वाली एक बाइक है Bajaj Pulsar N250.
बाइक देती है 35 kmpl की माइलेज
बजाज पल्सर N250 में कंपनी दमदार 249.07 cc का इंजन देती है। जो 24.5 PS की पावर और 21.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक लगभग 35 kmpl की माइलेज देती है। सेफ्टी के लिए इसमें फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में ट्यूबलेस टायर हैं।
अट्रैक्टिव लुक दे रही हेडलाइट
Bajaj Pulsar N250 एक street fighter स्टाइलिश बाइक है। जिसकी हेडलाइट इसे अलग ही अट्रैक्टिव लुक देती है। इसमें मिलने वाला सिंगल पीस हैंडलबार इसे इस सेगमेंट की अन्य बाइक से यूनिक बनाता है। Bajaj की यह बाइक बाजार में शुरूआती कीमत 1,40,666 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।
चार कलर ऑप्शन मिलते हैं
बाइक का इसका ड्यूल चैनल ABS वेरिएंट 1,49,978 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें सिंगल चैनल एबीएस के साथ यह बाइक तीन कलर Caribbean Blue, Racing Red, और Techno Grey के साथ आती है। वहीं, ड्यूल चैनल एबीएस के साथ यह केवल सिंगल कलर ऑप्शन Brooklyn Black में ही आती है।
सेफ्टी में फाडू है यह बाइक
एबीएस तकनीक से हादसों का खतरा कम होता है। यह सिस्टम व्हील सेंसर से चलता है। जो सड़क की कठोर स्थितियों को महसूस करते हैं एबीएस को सक्रिय कर देते हैं। इसमें हादसे के दौरान अचानक ब्रेक लगाने पर चालक को सामान्य ब्रेकिंग सिस्टम से वाहन को कंट्रोल करने का अधिक समय मिल जाता है।
गियर पोजिशन इंडिकेटर और क्लॉक
Pulsar N250 में LED लाइटिंग, USB चार्जिंग पोर्ट, सेमी-डिजिटल कंसोल, एनालॉग पॉड टैकोमीटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें एलसीडी स्क्रीन में स्पीडोमीटर, ट्रिपमीटर, फ्यूल लेवल और माइलेज रीडआउट, गियर पोजिशन इंडिकेटर और क्लॉक दिया गया है।
17-इंच के अलॉय व्हील
बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें स्प्लिट-ट्यूबलर फ्रेम टेलिस्कोपिक फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन है। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। बाइक बाजार में Yamaha FZ 25, TVS Apache RTR 200 4V और Suzuki Gixxer 250 को टक्कर देती है।
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
10 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
15 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
17 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines