Best 125cc bikes in India: भारत में 125cc इंजन वाली बाइक्स अब पहले से ज्यादा स्मार्ट और पावरफुल इंजन के साथ आने लगी हैं। इंजन पहले से रिफाइंड और स्मूथ हुए हैं साथ ही सेफ्टी के लिए बेहतर ब्रेकिंग पर काम किया गया है। इस सेगमेंट में फिलहाल सिंपल डिजाइन वाली बाइक्स भी मौजूद हैं। लेकिन यहां हम आपको एक लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली Hero Xtreme 125R और Bajaj Pulsar N125 के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकते हैं।
Hero Xtreme 125R
यूथ को टारगेट करते हुए Hero Xtreme 125R एक शानदार बाइक के रूप में आई है। यह हीरो की अब तक की सबसे स्टाइलिश और स्पोर्टी बाइक है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 95,000 रुपये से शुरू होती है। Hero Xtreme 125 R का डिजाइन स्पोर्टी है। इस बाइक में LED हेडलैंप, स्लीक टेल लाइट, टर्न इंडीकेटर्स, बड़ा फ्यूल टैंक और मल्टी-स्पोक व्हील्स इसे खास बनाने में मदद करते हैं। बाइक को स्टील डायमंड फ्रेम पर बनाया गया है।
Xtreme 125R में 125cc का इंजन लगा है जो 11.5 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। एक लीटर में यह बाइक 66 km की माइलेज ऑफर करती है। इस बाइक में LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
बाइक में 17 इंच के टायर्स लगे हैं। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है और इसका कर्ब वजन 136 किलोग्राम है। इसकी सीट हाईट 793mm है। बाइक का व्हीलबेस 1,319mm जबकि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm है। इस बाइक की कीमत 95,800 रुपये से शुरू होती है।
Bajaj Pulsar N125
बजाज की सबसे स्टाइलिश 125cc बाइक Pulsar N125 बाजार में आ चुकी है। 125cc बाइक सेगमेंट में यह सबसे पावरफुल बाइक है। इस बाइक में LED हेडलाइट और टेल लाइट की सुविधा मिलती है। इसकी सीट सॉफ्ट और स्प्लिट है। बाइक में बोल्ड फ्यूल टैंक मिलता है जो इसे स्पोर्टी लुक देने में मदद करता है। बाइक पर लगे ग्राफिक्स इसे ख़ास लुक देने में मदद करते हैं।
इंजन को बात करें तो इस बाइक में 125cc का इंजन दिया है को 12 PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है। ये के दम नया इंजन है जो साइलेंट वर्क करता है और शोर पैदा नहीं करता। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। Xtreme 125R की तुलना में नई Pulsar N125 काफी फ़ास्ट है। इसमें 17 इंच के टायर दिए गए हैं। बाइक को सिंगल टोन और ड्यूल टोन रंगों के ऑप्शन और आकर्षक ग्राफिक्स के साथ लाया गया है।
नई Pulsar N125 बाइक का व्हीलबेस 1295 mm जबकि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 198 mm है। इस बाइक में ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग) की सुविधा नहीं मिलती। लेकिन इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक के साथ CBS सिस्टम दिया गया है। बाइक में ISG, किक स्टार्ट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को भी दिया गया है। Pulsar N125 की कीमत 94,707 रुपये से शुरू होती है। इन दोनों में से आपको कौन सी बाइक ज्यादा बेहतर लगी ? हमें जरूर शेयर करें।
यह भी पढ़ें: Tax Free Cars: भारत में टैक्स फ्री हुईं कारों की पूरी लिस्ट, इस दिवाली होगी महा-बचत, ऐसे मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
8 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
9 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
14 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
16 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines