Bajaj Pulsar N125 unveiled: यूथ को टारगेट करते हुए अब बजाज ऑटो ने अपनी नई पल्सर N125 (Bajaj Pulsar N125) बाइक को आधिकारिक तौर पर पेश किया है लेकिन अभी तक इसे लॉन्च नही किया है और ना ही इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। कंपनी जल्द ही भारत में इसे लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक वीडियो जारी किया है और इस नई बाइक का ख़ुलासा कर दिया है। इस बाइक के बारे में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
सबसे स्टाइलिश डिजाइन
लॉन्च से पहले नई पल्सर की तस्वीरें और फोटो सामने आ चुकी हैं। नई पल्सर का डिज़ाइन अब तक की सबसे स्टाइलिश बाइक नजर आ रही है। यह मौजूदा पल्सर से काफी अलग है। फ्रंट से नई पल्सर की हेडलैम्प असेंबली हल्की त्रिकोणीय डिजाइन में है, जिसमें नई LED हेडलाइट पेश की गई है।
पावर के लिए इस बाइक में 125cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन मिलता है, जो बेहतरीन पावर और परफॉर्मेंस देता है। इस इंजन के साथ आपको 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक की टॉप स्पीड 120 kmph होगी। यह बाइक यह बाइक 58-60 Kmpl तक की बेहतरीन माइलेज दे सकती है।
आरामदायक सीट
इसके अलावा फ्रंट फ़ोर्क्स में एक प्लास्टिक का कवर लगाया गया है, जो बाइक को स्पोर्टी और स्टाइलिश लुक देता है। वहीं, नई पल्सर में मीडियम साइज़ का फ़्यूल टैंक पेश है, जिसमें बाहर की ओर निकले हुए शॉर्प एक्सटेंशन लगे हुए हैं। इस बाइक में Split सीट मौजूद होगी, जिसमें मोटा-सा ग्रैब हैंडल उपलब्ध है। नई पल्सर को कई रंग ऑप्शन में मिलेगी। इस बाइक में USB चार्जिंग पॉइंट की सुविधा मिलेगी।
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल
फ़ीचर्स की बात करें तो, बाइक में ब्लुटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल देखने को मिलेगा जिसमें कई फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें रियर टाइम माइलेज की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा इसमें अलॉय वील्स, डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। जल्द ही बाइक की कीमत का खुलासा हो जाएगा। उम्मीद है कि इसे 1 लाख रुपए की क़ीमत के आसपास उतारा जा सकता है। बजाज की नईपल्सर का सीधा मुकाबला TVS Raider 125 से होगा।
यह भी पढ़ें: 31 दिन में 1.82 लाख लोगों ने खरीदी ये बाइक, Pulsar और TVS Raider को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
12 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
14 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
17 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines