35000 रुपये में Bajaj Pulsar और 19500 में मिल रहा पुराना Honda Activa 5G, जानें डिटेल

Splendor कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में से एक है। इस बाइक में 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक आता है। बाइक में 97.2 cc का दमदार इंजन दिया गया है।

old bikes

old bikes

विज्ञापन

Old bike and scooters details in hindi: टू व्हीलर्स (बाइक और स्कूटर) आज हर घर की जरूरत बन गए हैं, ऑफिस जाना हो या घर का रोजमर्रा का काम इन बजट व्हीकल्स की रनिंग कॉस्ट कम पड़ती है। बाजार में पुराने स्कूटर और बाइक की भी बड़ी मार्केट है। दिल्ली में प्रीत विहार, मयूर विहार, रोहिणी, दरियागंज, उत्तम नगर तो नोएडा के सेक्टर 8, 62 में इसके कई शोरूम हैं। ऑन लाइन भी बाइक देखो, बाइक वाले, स्पिनी और ओएलएक्स समेत कई वेबसाइट पर पुराने व्हीकल मिलते हैं।

पुराने व्हीकल लेते हुए हमें उसके दस्तावेज सही से चेक कर लेने चाहिए। कोई भी व्हीकल लेने से पहले आप उसकी आरसी का संबंधित अथॉरिटी से सत्यापन करवा सकते हैं। व्हीकल के एक्सीडेंटल, उस पर कोई केस तो नहीं चल रहा और इंश्योरेंस जैसी चीजों की जांच कर लें। पुराने व्हीकल लेते हुए हमें टायर, इंजन की किसी मैकेनिक या एक्सपर्ट से जांच करवा सकते हैं।

विज्ञापन

35000 रुपये में मिल रही Bajaj Pulsar

ये मोटरसाइकिल बाइक देखो पर मिल रही है, वेबसाइट के अनुसार बाइक 2011 मॉडल है, ये Pulsar 135LS मॉडल है जिसमें 134.6 cc का पावरफुल इंजन मिलता है। ये बाइक 50000 किलोमीटर चली हुई है और ये फर्स्ट ऑनर बाइक है। इस बाइक में तेज स्पीड के लिए 13.56 PS की पावर और 11.4 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। बाइक में कंपनी 65 Kmpl की माइलेज निकलने का दावा करती है। बाइक का कुल वजन 121 Kg का है। इसमें डिस्क ब्रेक और स्टाइलिश अलॉय व्हील मिलते हैं।

 

 

विज्ञापन

32000 में  मिल रही हाई माइलेज Bajaj CT 100

Bajaj CT 100 एंट्री लेवल बाइक में सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है। बाइक देखो पर इसका 2018 मॉडल 32000 रुपये में मिल रही है। यह हाई माइलेज बाइक 8500 km तक चली हुई है। बता दें Bajaj CT 100 में 102 cc का इंजन पावर मिलता है। यह बाइक तेज स्पीड के लिए 7.7 PS की पावर और 8.24 Nm का टॉर्क मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 89.5 Kmpl की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। इसमें 109 Kg का वजन है और सेफ्टी के लिए इसमें ड्रम ब्रेक दिए गए है।

सस्ते में मिल रहा पुराना Honda Activa 5G

पुराने टू व्हीलर बेचने वाली वेबसाइट quikr पर 2019 मॉडल का Honda Activa 5G मिल रहा है। ये स्कूटर 19500 रुपये में लिस्टेड है। स्कूटर 8562 किलोमीटर तक चला हुआ है। इसी तरह साइट पर Hero Splendor Plus महज 24600 रुपये में मिल रही है। यह बाइक 14000 किलोमीटर चली हुई है। यह 2022 मॉडल की बाइक है। Splendor कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में से एक है। इस बाइक में 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक आता है। बाइक में 97.2 cc का दमदार इंजन मिलता है। इसमें सेल्फ स्टार्ट और अलॉय व्हील जैसे एडवांस फीचर्स ऑफर किए जाते है। इसमें 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट होता है, जो हाई पिकअप देता है। इसमें तेज स्पीड के लिए 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है।

विज्ञापन
Splendor Plus 
Key Highlights
Engine Capacity 97.2 cc
Mileage 60 kmpl
Transmission 4 Speed Manual
Kerb Weight 112 kg
Fuel Tank Capacity 9.8 litres
Seat Height 785 mm

 

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: न्यूज 24 पुराने स्कूटर और बाइक बेचने वाली किसी साइट को प्रमोट या सत्यापन नहीं करता है। पुराने व्हीकल खरीदने से पहले उसके दस्तावेज और आपराधिक रिकॉर्ड  खुद चेक कर लें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ