Best Selling Bikes: देश में 150cc से 200cc बाइक का सेगमेंट हमेशा से ही लोकप्रिय रहा है। दरअसल इस सेगमेंट में आने वाली बाइक्स यूथ के साथ यंग प्रोफेशनल को भी खूब आकर्षित करती हैं। ऑप्शन भी आपको काफी देखने को मिल जाते हैं और बिक्री में भी लगातार ग्रोथ देखने को मिल रही है। सेल्स रिपोर्ट की बात करें तो पिछले महीने (अप्रैल 2024) इस सेगमेंट में टीवीएस अपाचे, होंडा यूनिकॉर्न और बजाज पल्सर की जमकर बिक्री हुई। यहां हम उन 10 बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो सबसे ज्यादा बिकी हैं।
बजाज पल्सर ने मारी बाजी
पिछले महीने (अप्रैल, 2024) बजाज पल्सर की 50,739 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल अप्रैल, 2023 में पल्सर की 36,318 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी इस बार पल्सर की बिक्री में 39.71% की ग्रोथ देखने को मिली है। बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर टीवीएस अपाचे रही है। पिछले महीने इसकी 45,520 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
तीसरे नंबर पर होंडा यूनिकॉर्न रही। पिछले महीने यूनिकॉर्न की 25,889 यूनिट्स की बिक्री हुई। बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर यामाहा FZ रही है। पिछले महीने इस बाइक की 13,778 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं पांचवें नंबर पर इस लिस्ट में यामाहा की ही MT 15 स्पोर्ट्स बाइक रही है। पिछले महीने इस बाइक की 13,359 यूनिट की बिक्री हुई है।
छठे नंबर पर यामाहा R15
टॉप 10 बेस्ट सेलिंग बाइक्स की लिस्ट में छठे नंबर पर यामाहा R15 बाइक रही। पिछले महीने इस बाइक की 11,146 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस लिस्ट में सातवें नंबर पर होंडा SP 160 बाइक रही, जिसकी पिछले महीने 8,260 यूनिट्स की बिक्री ही थी। 160cc बाइक सेगमेंट में यह एक शानदार बाइक है। आठवें नंबर पर KTM 200 रही है जिसकी पिछले महीने 2,983 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
इसके अलावा नंबर 9 पर होंडा हॉरनेट 2.0 रही है जिसकी पिछले महीने 2,374 यूनिट्स की बिक्री ही थी और 10वें नंबर पर Hero XPULSE 200 रही है जिसकी पिछले महीने 1,932 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
यह भी पढ़ें: खराब रास्तों पर जमकर चलती हैं ये दमदार बाइक्स, कीमत 59 हजार रुपये से शुरू
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
15 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
18 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
21 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines