बजाज ने अपने पॉपुलर बाइक पल्सर के नए एडिशन लॉन्च किए हैं, इसे Bajaj Pulsar 150 और Bajaj Pulsar 125 शामिल है. Bajaj Pulsar 150 की शुरुआती कीमत 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) जबकि Bajaj Pulsar 125 की कीमत 92,900 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. नई Pulsar की लॉन्चिंग ऐसे समय हुई है जब Pulsar को भारतीय बाजार में आए 25 साल पूरे हो गए हैं. साल 2001 में पहली Pulsar लॉन्च हुई थी. अब नई Pulsar में कंपनी ने पुराने मॉडल के मुकाबले कई बड़े तकनीकी बदलाव किए हैं.

Pulsar 150 में क्या मिला?

नई Pulsar 150 में 149.5cc का इंजन दिया गया है, जो 8,500rpm पर 13.80 hp की पावर और 6,500rpm पर 13.7 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ नया गियरबॉक्स दिया गया है, जिसे ट्रैफिक में कम स्पीड पर बेहतर पिकअप के लिए ट्यून किया गया है. 

---विज्ञापन---

मोनोशॉक से बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस

सस्पेंशन में भी बड़ा बदलाव किया गया है. पीछे दिए गए पुराने सेटअप की जगह अब नाइट्रोजन गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक दिया गया है. इससे बाइक के कॉर्नरिंग के दौरान ज्यादा स्थिर रहने और तेज ब्रेक लगाने पर बॉडी के ज्यादा आगे-पीछे झुकने की समस्या कम होने की उम्मीद है.

5 इंच की TFT स्क्रीन

नई Pulsar 150 का सबसे खास अपडेट इसका 5 इंच का TFT डिस्प्ले है. इसमें सीधे Google Maps देखा जा सकता है. इसके अलावा RC और इंश्योरेंस जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट भी इसमें सेव किए जा सकते हैं. स्क्रीन पर कॉल और मैसेज अलर्ट के साथ म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है. इसे 5 रंगों में खरीदा जा सकता है.

---विज्ञापन---

मिलते हैं तीन राइडिंग मोड 

बाइक में Road, Rain और Sport तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं. Bajaj इसे इस कीमत वाले सेगमेंट में खास फीचर के तौर पर पेश कर रही है. इसके अलावा Crawl Tech भी दिया गया है, जो ट्रैफिक में धीमी रफ्तार पर बाइक को कंट्रोल करने में मदद करता है. 150 और 125 के टॉप तीन वेरिएंट में Idle Start-Stop (ISG) फीचर भी मिलेगा, जिससे बार-बार रुकने वाले ट्रैफिक में ईंधन बचाने में मदद मिल सकती है.

नई Bajaj Pulsar 125 में क्या खास?

बजाज 150 के साथ अपडेटेड Pulsar 125 भी लॉन्च हुई है, जिसकी कीमत 92,900 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. कंपनी के अनुसार Pulsar 125 में 11.83 hp की पावर मिलती है और इसे मौजूदा बिक्री वाली 125cc बाइक्स में सबसे पावरफुल बताया गया है. बाइक में अब 5-इंच TFT डिस्प्ले, गूगल मैप नेविगेशन, ऑल-LED लाइट्स, हेजर्ड लाइट्स और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें कई राइड मोड, क्लिप-ऑन हैंडलबार और गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक भी दिया गया है. Pulsar 125 चार रंगों में उपलब्ध है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Upcoming Cars 2026: दिवाली से पहले लॉन्च होंगी 6 नई SUV, EV-Hybrid तक लिस्ट में शामिल, जानें कीमत-फीचर्स की पूरी डिटेल

---विज्ञापन---