हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bajaj की बाइक में 51 की माइलेज, कीमत 85 हजार से कम, 7 सेकंड में पकड़ती है रफ्तार

Bajaj Pulsar 125 में स्पोर्टियर कार्बन फाइबर ट्रिम में टू-पीस सीट, स्प्लिट पिलियन ग्रैब रेल और एक इंजन काउल दिया गया है। बाइक में कंसोल पर अतिरिक्त रीडआउट दिया गया है।

विज्ञापन
Bajaj Pulsar 125

Bajaj Pulsar 125: यंगस्टर्स हाई स्पीड बाइक काफी पसंद करते हैं। इसी कड़ी में बजाज की एक बाइक है जो केवल 7 सेकंड में 70 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इतना ही नहीं यह बाइक 112 km/h की टॉप स्पीड देती है। हम बात कर रहे है Bajaj Pulsar 125 की। यह स्टाइलिश बाइक शुरुआती कीमत 84013 हजार रुपये एक्स शोरूम में आती है।

हाई स्पीड सिंगल-सिलेंडर इंजन

बाइक का टॉप मॉडल 94138 हजार रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जाता है। यह बाइक तीन वेरिएंट और चार कलर ऑप्शन में मिलती है। यह बाइक पावरफुल 124.4 cc इंजन में आती है। यह हाई स्पीड सिंगल-सिलेंडर इंजन है। Bajaj Pulsar 125 में आगे और पीछे दोनों टायरों में सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

Bajaj Pulsar 125

बाइक में 11.5-लीटर का फ्यूल टैंक

इस स्टाइलिश बाइक में एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह बाइक 11.8 PS की पावर और 10.8 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। बाइक में जबरदस्त 5-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। इस डैशिंग बाइक में 11.5-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक कार्बोरेटर के बजाय ईंधन इंजेक्टर मिलता है, जो इसे हाई परफॉमेंस बाइक बनाता है।

बाइक में बैकलिट स्विचगियर

यह जानदार बाइक 51.46 kmpl की माइलेज देती है। बाइक में कुल 142 kg का वजन है। बाइक में डिस्क ब्रेक का भी ऑप्शन मिलता है। Bajaj Pulsar 125 में सिंगल-पीस सीट और स्प्लिट-सीट वेरिएंट आते हैं। इस बाइक में बैकलिट स्विचगियर दिया गया है। इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ओडोमीटर, दो ट्रिपमीटर, स्पीडोमीटर और एक एनालॉग टैकोमीटर जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

Bajaj Pulsar 125 में स्पोर्टियर कार्बन

Bajaj Pulsar 125 में स्पोर्टियर कार्बन फाइबर ट्रिम में टू-पीस सीट, स्प्लिट पिलियन ग्रैब रेल और एक इंजन काउल दिया गया है। बाइक में कंसोल पर अतिरिक्त रीडआउट, रियर टाइम पेट्रोल इंडिकेटर, और इंजन अलर्ट का फीचर दिया गया है। बाइक में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इसमें साइड स्टैंड और टर्न इंडिकेटर हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें