Two wheelers under 80000: घर में बाइक या स्कूटर मिडिल क्लास फैमिली का सपना होता है। हमें घर में ऐसा टू व्हीलर चाहिए जिस पर ऑफिस जाना बजट में हो, जिसे रोजमर्रा के घर के काम के लिए घर की महिलाएं और बुजर्ग भी आसानी से चला सकें। आइए आपको इस खबर में ऐसे ही बाइक Bajaj Pulsar 125 और स्टाइलिश स्कूटर Hero Pleasure 125 , Yamaha Ray ZR 125 के बारे में बताते हैं। इनमें 125cc का इंजन पावरट्रेन मिलता है, यह हाई माइलेज और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आते हैं।
Bajaj Pulsar 125
Bajaj Pulsar 125 में हाई स्पीड और डैशिंग स्टाइल
कंपनी का दावा है कि यह बाइक 50 kmpl की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। बाइक का बेस मॉडल 82000 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है। इस स्टाइलिश बाइक में 11 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें हाई स्पीड के लिए 5 स्पीड ट्रांसमिशन आता है। बाइक का वजन 140 kg का है और यह महज 3.28 सेकंड में 0 से 40 Kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क आती हैं। यह बाइक सड़क पर 112 km/h की टॉप स्पीड देती है। आरामदायक सफर के लिए इसमें आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे गैस-चार्ज्ड ट्विन रियर स्प्रिंग्स सस्पेंशन आते हैं।
फाइल फोटो
Hero Pleasure में 110.9cc का हाई पिकअप इंजन
इस जबरदस्त स्कूटर में 50 की माइलेज मिलती है। यह शुरुआती कीमत 72000 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसमें 4.8 लीटर का फ्यूल टैंक आता है। हीरो के इस स्कूटर में तीन वेरिएंट और आठ कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। हाई पिकअप के लिए स्कूटर 8 bhp की पावर और 8.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर का वजन 104 kg का है, जिससे कोई भी इसे आसानी से कंट्रोल कर सकता है। स्कूटर की सीट हाइट 765 mm की है, इसमें तीन वेरिएंट और आठ कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। इसमें अलॉय व्हील मिलते हैं।
Yamaha Ray ZR 125 में 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक
यामाहा के इस स्कूटर में डुअल टोन कलर आते हैं। इसमें 49 kmpl तक की माइलेज निकलती है। इस स्कूटर का बेस मॉडल शुरुआती कीमत 87080 रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। स्कूटर में 125 cc का इंजन दिया गया है, जो सड़क पर 8.04 बीएचपी की पावर और 10.3 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यामाहा ने इसमें सेफ्टी के लिए कबांइड ब्रेकिंग सिटस्म दिया है। यह स्कूटर स्टाइलिश LED हेडलाइट और टेललाइट के साथ आता है।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
6 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
7 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
9 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
11 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
13 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines