Bajaj Platina CNG: अब बाइक चलाते हुए पेट्रोल की चिंता खत्म होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बजाज जल्द अपनी प्लेटिना को सीएनजी में पेश करेगा। इसका प्रोटोटाइप तैयार हो चुका है। इतना ही नहीं कंपनी LPG मॉडल पर भी काम कर रही है। पेट्रोल के मुकाबले इस पर प्रतिदिन ईंधन और सर्विस खर्च कम आने का अनुमान है।
औरंगाबाद प्लांट में उत्पादन
ऑटोकार इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बजाज की पहली CNG मोटरसाइकिल प्लेटिना हो सकती है। इसका कोडनेम ब्रुजर E101 रखा गया है। साल 2024 के मध्य तक इसे मार्केट में पेश किया जा सकता है। बजाज के औरंगाबाद प्लांट में इसका उत्पादन किया जा रहा है।
CNG बाइक के प्रोडक्शन की प्लानिंग
इस बारे में बजाज ऑटो के ईडी, राकेश शर्मा ने कहा कि, देश के सामने आयात बिल और प्रदूषण को कम करने की चुनौती है। हम निश्चित रूप से अपने पोर्टफोलियो में ‘क्लीनर फ्यूल’ की हिस्सेदारी का विस्तार करेंगे। इनमें ईवी, इथेनॉल, LPG और CNG का स्पेक्ट्रम शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष 1 लाख से अधिक CNG बाइक के प्रोडक्शन की प्लानिंग है।
90 km/h की टॉप स्पीड
बता दें कि फिलहाल बाजार में मौजूद Bajaj Platina 100 में 102 cc का इंजन मिलता है। इसमें 90 km/h की टॉप स्पीड मिलती है। बाइक में 7.9 PS की पावर मिलती है। यह बाइक 4 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है। Bajaj Platina 100 में सिंगल-पीस आरामदायक सीट मिलती है। बाइक में चार कलर ऑप्शन आते हैं। बाइक के फ्रंट और रियर टायरों में सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
11 लीटर का फ्यूल टैंक
Bajaj Platina में हैलोजन हेडलाइट मिलती है, जो इसके लुक्स को बढ़ाती है। बाइक में एयर कूल्ड इंजन और एलईडी DRL दी गई है। यह स्मार्ट बाइक 8.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। बाइक में 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें रियर-व्यू मिरर ट्यूबलर सिंगल-क्रैडल फ्रेम है। इसमें स्टाइलिश टर्न इंडिकेटर दिया गया है। बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक्स सस्पेंशन है, जो आरामदायक सफर देते है। बाजार में यह बाइक Hero Splendor Plus, Hero HF Deluxe और Honda Shine 100 को टक्कर देती है।
संबंधित खबरें
Hyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
39 mins agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
20 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
22 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines