हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bajaj Platina 110 ABS: देती है 70 kmpl की हाई माइलेज, कीमत 73 हजार से भी कम, जानें फीचर्स

विज्ञापन
Bajaj Platina 110 ABS

Bajaj Platina 110 ABS: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में हाई माइलेज मोटरसाइकिल काफी डिमांड पर रहती हैं। इसी सेगमेंट की एक बाइक है Bajaj Platina 110 ABS.यह बाइक 70 kmpl की माइलेज देती है। बाइक में 115.45 cc का दमदार इंजन है।

बाइक में तीन कलर ऑप्शन और डिस्क ब्रेक

बजाज की यह बाइक 8.60 PS की पावर और 9.81 Nm का पीक टॉर्क देती है। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक हैं और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। बाजार में यह बाइक 72,224 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक में तीन कलर ऑप्शन Cocktail Wine Red,Ebony Black और Saffire Blue दिए गए हैं।

5 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन

Platina 110 ABS में DTS-i,एयर कूल्ड इंजन है। यह इंजन 7000 rpm की पावर देता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन है। इसमें मिलने वाला ABS सिस्टम हमें हादसों से बचाता है। दरअसल, टायर फिसलने की स्थिति में एबीएस सक्रिय हो जाता है। यह फिसलन की स्थिति में लॉक-अप और स्किडिंग को रोकता है।

विज्ञापन

एबीएस के यह फायदे

एबीएस का उपयोग करना नियमित ब्रेक का उपयोग करने से बहुत अलग है। यदि आप स्टॉप साइन, लाल बत्ती या आपके आगे धीमी गति से चलने वाले वाहनों के लिए सामान्य रूप से ब्रेक लगा रहे हैं, तो एबीएस सिस्टम सक्रिय नहीं होगा। तेज स्पीड पर अचानक ब्रेक लगाने पर खुद से ही एबीएस सक्रिय हो जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola