---विज्ञापन---

ऑटो

Bajaj platina या TVS Sport कौन सी हाई माइलेज बाइक आपके लिए बेस्ट?, जानें कंपैरिजन

Bajaj platina 100 VS TVS Sport: बजाज की इस बाइक में 11 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। टीवीएस में 68 kmpl की माइलेज मिलती है।

Bajaj platina 100 VS TVS Sport: टू व्हीलर मार्केट में 100 सीसी मोटरसाइकिलों की हाई डिमांड रहती है। यह बाइक किफायती कीमत पर मिलती हैं और हाई माइलेज देती हैं। इसी कड़ी में दो धांसू बाइक है Bajaj की platina 100 और  TVS Sport. आइए आपको इन बाइक के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

TVS Sport

इस बाइक में 109.7 cc का दमदार इंजन मिलता है। यह जबरदस्त इंजन 68 kmpl की माइलेज देता है। बाइक में 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। बाइक का कुल वजन 110 kg का है। इसमें 10 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। इस बाइक की सीट हाइट 790 mm की है। TVS Sport में तीन वेरिएंट और सात कलर ऑप्शन आते हैं। यह बाइक शुरुआती कीमत 61,602 हजार रुपये में आती है।

---विज्ञापन---

दोनों पहियों में सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक

इसका टॉप वेरिएंट 69090 हजार रुपये में ऑफर किया जाता है। TVS Sport में 109.7 cc का BS6 इंजन है। यह इंजन सड़क पर 8.18 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है। इस बाइक के फ्रंट और रियर दोनों पहियों में सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। TVS Sport में कंबाइड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। TVS Sport में किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट दोनों आप्शन मिलते हैं। इस बाइक में पांच कलर ऑप्शन आते हैं।

Bajaj Platina 100

यह बाइक 70 kmpl की माइलेज देती है। इस हाई माइलेज बाइक में 4 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। Bajaj Platina 100 में 102 cc का इंजन मिलता है। इस बाइक में ओडोमीटर रीडिंग और ट्यूबलर सिंगल-क्रैडल फ्रेम दिए गए हैं। इसमें 90 km/h की टॉप स्पीड मिलती है। Bajaj Platina 100 में चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें टर्न इंडिकेटर, हैलोजन हेडलाइट, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट (डीआरएल) दी गई हैं।

---विज्ञापन---

इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एनालॉग

बजाज की इस बाइक में 11 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक में सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो सड़क पर 8.3 Nm का टॉर्क देता है। बाइक में 7.9 PS की पावर मिलती है। इसमें फ्लैट फ़ुट-बोर्ड के साथ इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एनालॉग मिलता है। बाइक में आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक्स सस्पेंशन मिलते हैं। जो राइडर को खराब रास्तों पर झटकों से बचाते हैं।

First published on: Oct 08, 2023 05:55 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola