Bajaj Platina 100: मेट्रो सिटी में हाई माइलेज देने वाली बाइक की काफी डिमांड है। अगर यह किफायती कीमतों पर मिल जाए तो क्या कहनें? बाजार में Bajaj की एक बाइक है जो सड़क पर 90 km/h की टॉप स्पीड देती है। यह बाइक सिटी की स्मूथ सड़कों के साथ खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देने के लिए बनाई गई है। हम बात कर रहे हैं Bajaj Platina 100. यह स्टाइलिश बाइक सड़क पर 70 kmpl की माइलेज देती है। बाइक में कई कलर ऑप्शन मिलते हैं।
महज 8000 रुपये जमा करके किस्तों पर ले जाएं
बाइक शुरुआती कीमत 67808 हजार रुपये एक्स शोरूम में आती है। Bajaj Platina 100 को आप महज 8000 रुपये जमा करके किस्तों पर ले सकते हैं। इसके लिए आपको तीन साल के लिए 9.7 फीसदी ब्याजदर के साथ तीन साल प्रतिमाह 2381 रुपये देने होंगे। किस्त की रकम को आप अपने अनुसार तय कर सकते हैं। लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा। यहां आपको बता दें कि हल्दीराम का Moti Choor Ladoo के 250 ग्राम का पैकेट 175 रुपये में ऑन लाइन मिल रहा है।
Bajaj Platina 100
लॉन्ग रूट पर ओवरहीट नहीं होती
Bajaj Platina 100 में चार कलर ऑप्शन Black & Red, Black & Silver, Black & Gold, और Black & Blue में मिलता है। इसमें हैलोजन हेडलाइट और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट (डीआरएल) मिलते हैं। बाइक में 102 cc का DTS-i इंजन है। यह एयर कूल्ड इंजन है, जो सिंगल सिलेंडर के साथ आता है, जो बाइक को लॉन्ग रूट पर ओवरहीट होने से रोकता है।
Bajaj Platina 100
Bajaj Platina 100 में 4 स्पीड ट्रांसमिशन
बजाज की इस बाइक में कंपनी सड़क पर 7.9 PS की पावर और 7500 rpm मिलने का दावा करती है। बाइक में 8.3 Nm का टॉर्क मिलता है। Bajaj Platina 100 में 4 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है। बाइक में रियर-व्यू मिरर दिया गया है। बाइक में लंबी सीट मिलती है, जो सिंगल-पीस में है। इसमें फ्लैट फ़ुट-बोर्ड के साथ इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एनालॉग मिलता है।
बाइक में ट्यूबलर सिंगल-क्रैडल फ्रेम
Bajaj Platina 100 में ओडोमीटर रीडिंग, ईंधन का लेवल और टर्न इंडिकेटर मिलते हैं। इस बाइक में 11 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक में आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक्स सस्पेंशन मिलते हैं। बाइक में बाइक में ट्यूबलर सिंगल-क्रैडल फ्रेम, आगे और पीछे दोनों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाइक का कुल वजन 117 kg है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm है, जिससे संकरी गलियों में से इसे निकाला आसान है। यह बाजार में Hero Splendor Plus, Hero HF Deluxe और Honda Shine 100 से मुकाबला करती है।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
20 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines