Bajaj Freedom CNG Bike Safety: बजाज की नई CNG बाइक अब चर्चा का विषय बन गई है। 95,000 रुपये की शरूआती कीमत और 330 किलोमीटर की रेंज के साथ आने वाली इस बाइक की सेफ्टी को लेकर काफी बातें हो रही हैं। इसकी सीट के नीचे 2 किलो का एक मजबूत CNG टैंक दिया है। लेकिन सवाल ये है कि अगर एक्सीडेंट हुआ तो क्या ये टैंक फटेगा? कंपनी ने इस बाइक के साथ 11 क्रेश टेस्ट किये हैं। आइये जानते हैं कितनी सेफ है ये बाइक आपके लिए….
11 क्रैश टेस्ट
बजाज ने इस बाइक में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान दिया है। बाइक की सीट के नीचे एक 2 किलो का CNG टैंक दिया है जो अपने आप में काफी सॉलिड है…और इस टैंक के लेफ्ट और राइट साइड पर काफी मजबूत फ्रेम दिया है। कंपनी का दावा ही टक्कर लगने के बाद भी CNG टैंक की पोजीशन चेंज नहीं होगी। इतना ही नहीं CNG गैस लीक नहीं होगी। साथ ही इसके प्रेशर में भी कोई बदलाव नहीं होगा।
कंपनी ने इस बाइक के 11 सेफ्टी टेस्ट किये हैं, जिसमें इस इस बाइक ने काफी अच्छा परफॉर्म किया है। अगर सामने से आ रहे किसी हैवी वाहन या किसी अन्य ऑब्जेक्ट से इसकी टक्कर होती है तो इसमें ब्लास्ट होने या आग लगने का कोई डर नहीं।
इसके अलावा 10 टन लोडेड ट्रक इस बाइक के ऊपर से गुजर गया पर बाइक में लगे CNG टैंक को कुछ नहीं हुआ। कुल मिलाकर बजाज की CNG बाइक पूरी तरह से सुरक्षित है। आइये जानते हैं बाइक कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में…
कीमत, वेरिएंट और कलर्स
बजाज फ्रीडम CNG बाइक तीन वैरिएंट NG04 Drum, NG04 Drum LED, and NG04 Disc LED में उपलब्ध है। बाइक को 7 डुअल-टोन कलर ऑप्शन जैसे Carribean Blue, Cyber White, Ebony Black/Grey, Racing Red में पेश किया गया है। सभी कलर्स काफी खूबसूरत नजर आते हैं।
- Bajaj Freedom NG04 Drum: 95,000 रुपये,
- Bajaj Freedom NG04 Drum LED: 1.05 लाख रुपये
- Bajaj Freedom NG04 Disc LED: 1.10 लाख रुपये
राइडर्स की सहूलियत
बजाज ने राइडर्स की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस बाइक को डिजाइन किया है। CNG टैंक सीट के नीचे है और इसका गैस नॉब नॉर्मल बाइक की तरह पेट्रोल टैंक के साथ ही दिया गया है। बस ढक्कन खोलो और गैस भरवा लो। कंपनी ने CNG टैंक को बहुत ही स्मार्ट तरीके से फिट किया है।
इंजन और पावर
बजाज की फ्रीडम CNG बाइक में 125cc का इंजन लगा है.. अब यह इंजन कितना दमदार है इसका पता तो बाइक टेस्ट करने के बाद ही हम आपको बता सकते हैं, लेकिन इतना तो तय है कि यह बहुत फ़ास्ट बाइक नहीं होगी।
| इंजन | 125cc |
| पावर | 9.5PS |
| टॉर्क | 9.7Nm |
| गियरबॉक्स | 5 स्पीड |
| टॉप स्पीड | 90.5 kmph (CNG) |
| टॉप स्पीड | 93.4 kmph (Petrol) |
330 किलोमीटर की शानदार रेंज
बजाज फ्रीडम बाइक की कुल रेंज 330 किलोमीटर की है। इसमें 2 लीटर का फ्यूल टैंक है जो एक बार फुल करने पर 130 किलोमीटर तक चलेगा जबकि इसका 2 किलो का CNG टैंक 200 किलोमीटर तक की माइलेज देगा। अगर आप सिटी में इस बाइक का इस्तेमाल करते हैं तो यह बाइक आपके लिए काफी किफायती साबित हो सकती है।
बेहतर ब्रेकिंग, मजेदार फीचर्स
बाइक के फ्रंट टायर में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है लेकिन इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की कमी महसूस होती है। फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में डिजिटल स्पीडोमीटर, सबसे लंबी सीट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, हैंडलबार पर CNG और पेट्रोल शिफ्ट करने का बटन, USB पोर्ट और गियर शिफ्ट इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी दिए हैं। बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Bajaj की नई CNG बाइक में हैं ये 3 बड़ी कमियां! खरीदने से पहले जरूर करें चेक
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
7 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
11 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
15 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines