बजाज ऑटो ने पिछले साल जुलाई 2024 में दुनिया की पहली डुअल-फ्यूल CNG बाइक, फ्रीडम 125 को पेश किया था। ग्राहकों को यह बाइक काफी पसंद आई। इस बाइक को गेम चेंजर के रूप में पेश किया गया था, जो डुअल-फ्यूल (CNG + पेट्रोल) की सुविधा और 50% तक फ्यूल की लागत की बचत करती है। डेली यूज़ के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन के रूप में आती है। बिक्री को बढ़ावा देने के लिए बजाज ने अब बेस वेरिएंट की कीमत कम कर दी है। लेकिन इसके पीछे क्या वजह है? आइये जानते हैं…
बजाज की CNG बाइक हुई सस्ती!
बजाज फ्रीडम CNG बाइक के बेस वेरिएंट ‘NG04 ड्रम’ पर 5,000 रुपये की छूट मिल रही है। पहले इस वेरीएंट की कीमत 90,976 रुपये थी, लेकिन अब डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत घटकर 85,976 रुपये हो गई है। बेस मॉडल में कोई अपग्रेड या डाउनग्रेड नहीं है। मिड और टॉप वेरिएंट की कीमतें क्रमशः 95,981 रुपये और 1,10,976 रुपये पर पर बनी हुई हैं। चूंकि बजाज फ्रीडम 125 देश की एकमात्र डुअल-फ्यूल बाइक है, इसलिए इसे सबसे पहले बिकने का फायदा मिला था। लेकिन अब इस बाइक की बिक्री लगातार गिर रही है जो चिन्ता का विषय है।
इंजन, पावर और फीचर्स
बजाज फ्रीडम CNG में 125cc का इंजन है जो 9.5 PS और 9.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बेस वेरिएंट NG04 ड्रम में हैलोजन हेडलैंप है, जबकि अन्य दो वेरिएंट में एलईडी हेडलैंप है। बजाज फ्रीडम सीएनजी में 17 इंच के फ्रंट और 16 इंच के रियर व्हील हैं। बेस वेरिएंट के साथ टायर 80/90 फ्रंट और 80/100 रियर हैं। अन्य दो वेरिएंट में 90/80 फ्रंट और 120/70 रियर टायर हैं। बेस वेरिएंट में फ्रंट में 130mm ड्रम ब्रेक और रियर में 110mm ड्रम ब्रेक हैं।
बेस और मिड वेरिएंट में कनेक्टिविटी के बिना एक छोटा LCD है, जबकि टॉप वेरिएंट में कनेक्टिविटी के साथ एक इनवर्टेड फुल LCD दिया गया है। बेस वेरिएंट में शीट मेटल बेली पैन है, जबकि मिड और टॉप वेरिएंट में प्लास्टिक + स्टील मेटल बेली पैन का इस्तेमाल किया जाता है। बेस वेरिएंट में मिड और टॉप वेरिएंट के साथ दिए जाने वाले टैंक कवर फ्लैप की भी कमी है।
बजाज फ्रीडम CNG बाइक के बिक्री के आंकड़े
बजाज फ्रीडम CNG बाइक पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुई थी। इस साल मई तक की सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक की 76,760 यूनिट्स बिक चुकी हैं। सबसे ज्यादा बिक्री पिछले साल अक्टूबर में हुई थी, जब कंपनी के ही महीने में 30,051 यूनिट्स की बिक्री की थी, उसके बाद लगातार बाइक की बिक्री गिरावट का दौर जारी है। इस साल मई में कंपनी ने इस बाइक की कुल 1037 यूनिट्स की बिक्री की थी।
बेस और मिड वेरिएंट में कनेक्टिविटी के बिना एक छोटा एलसीडी है, जबकि टॉप वेरिएंट में कनेक्टिविटी के साथ एक इनवर्टेड फुल एलसीडी दिया गया है। बेस वेरिएंट में शीट मेटल बेली पैन है, जबकि मिड और टॉप वेरिएंट में प्लास्टिक + स्टील मेटल बेली पैन का इस्तेमाल किया जाता है। बेस वेरिएंट में मिड और टॉप वेरिएंट के साथ दिए जाने वाले टैंक कवर फ्लैप की भी कमी है।
यह भी पढ़ें: MG Hector Midnight Carnival: 3.70 लाख के बेनेफिट्स, लंदन जाने का मौका और भी बहुत
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
12 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
16 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
20 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines