Bajaj Freedom CNG Bike: देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनी बजाज ने दुनिया की पहली CNG बाइक भारत में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे Freedom नाम से पेश किया है। यह तीन वेरिएंट में आई है। CNG को देश में सबसे सस्ता और अच्छा ईंधन माना जाता है। इस बाइक में पेट्रोल और CNG, दोनों टैंक देखने को मिलेंगे। यहां हम आपको इस बाइक के टॉप 5 फीचर्स बता रहे हैं।
कितनी है कीमत
बजाज फ्रीडम को 3 वेरिएंट में पेश किया है जिसमें ड्रम, ड्रम LED और डिस्क LED शामिल हैं। आइयें नज़र डालते हैं कीमत पर.
| वेरीएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
| Freedom 125 Disc LED | 1.10 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum LED | 1.05 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum | 95,000 रुपये |
CNG सिलेंडर कहां है ?
बजाज फ्रीडम का डिजाइन पहली ही नजर में इम्प्रेस करता है। इसे देखकर आपके मन में सबसे पहले यही सवाल आएगा कि CNG सिलेंडर कहां है ? और यहां पर बजाज की R&D टीम की तारीफ़ करनी होगी। बाइक की सीट के नीचे एक 2 किलो का सिलेंडर मिलेगा जिसे बड़े ही स्मार्ट तरीके से फिट किया है। इसमें 2 ही लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया है।
कितनी मिलेगी रेंज (माइलेज)
बजाज फ्रीडम पेट्रोल और CNG पर चलेगी। इसमें 2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है जिसमे यह बाइक 130 किलोमीटर तक चलेगी। इसके अलावा बाइक में 2 किलोग्राम का ही CNG सिलेंडर दिया है और फुल टैंक पर यह 200किलोमीटर चलेगी। तो कुल मिलाकर यह बाइक 330 किलोमीटर (CNG+ पेट्रोल) तक चलेगी।
इंजन और पावर
बजाज फ्रीडम में 125cc सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है जो 9.5 PS का पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन पेट्रोल और CNG दोनों पेट्रोल से चल सकता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। बाइक के हैंडलबार के राईट साइड पर एक स्विच दिया गया है, बस एक क्लिक पर आप पेट्रोल से सीएनजी पर स्विच कर सकते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
बजाज के मुताबिक यह बाइक 11 सेफ्टी टेस्ट पास कर चुकी है। यानी राइडर के लिए यह पूरी तरह से सेफ है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट टायर्स में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इस बाइक में डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है। यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी बाइक है जिसमे सबसे लम्बी सीट मिलेगी। यह बाइक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस है।
यह भी पढ़ें:Live-Bajaj Freedom CNG: बजाज ने लॉन्च की पहली CNG बाइक, कीमत 95,000 से शुरू
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
12 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
16 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
20 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines