330km की रेंज, 95000 रुपये कीमत, बजाज की पहली CNG बाइक के बारे में जानें 5 बड़ी बातें

Bajaj Freedom: बजाज ऑटो की CNG बाइक देश में लॉन्च चुकी है…अगर आप भी इस बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यहां हम आपको इस बाइक के बारे में 5 बड़ी बातें बता रहे हैं… जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी…

bajaj freedom bike

Bajaj Freedom CNG Bike: देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनी बजाज ने दुनिया की पहली CNG बाइक भारत में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे Freedom नाम से पेश किया है। यह तीन वेरिएंट में आई है। CNG को देश में सबसे सस्ता और अच्छा ईंधन माना जाता है। इस बाइक में पेट्रोल और CNG, दोनों टैंक देखने को मिलेंगे। यहां हम आपको इस बाइक के टॉप 5 फीचर्स बता रहे हैं।

कितनी है कीमत

बजाज फ्रीडम को 3 वेरिएंट में पेश किया है जिसमें ड्रम, ड्रम LED और डिस्क LED शामिल हैं। आइयें नज़र डालते हैं कीमत पर.

वेरीएंट कीमत (एक्स-शोरूम)
Freedom 125 Disc LED 1.10 लाख रुपये
Freedom 125 Drum LED 1.05 लाख रुपये
Freedom 125 Drum 95,000 रुपये

CNG सिलेंडर कहां है ?

बजाज फ्रीडम का डिजाइन पहली ही नजर में इम्प्रेस करता है। इसे देखकर आपके मन में सबसे पहले यही सवाल आएगा कि CNG सिलेंडर कहां है ? और यहां पर बजाज की R&D टीम की तारीफ़ करनी होगी। बाइक की सीट के नीचे एक 2 किलो का सिलेंडर मिलेगा जिसे बड़े ही स्मार्ट तरीके से फिट किया है। इसमें 2 ही लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया है।

कितनी मिलेगी रेंज (माइलेज)

बजाज फ्रीडम पेट्रोल और CNG पर चलेगी। इसमें 2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है जिसमे यह बाइक  130 किलोमीटर तक चलेगी। इसके अलावा बाइक में 2 किलोग्राम का ही CNG सिलेंडर दिया है और फुल टैंक पर यह 200किलोमीटर चलेगी। तो कुल मिलाकर यह बाइक 330 किलोमीटर (CNG+ पेट्रोल) तक चलेगी।

इंजन और पावर

बजाज फ्रीडम में 125cc सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है जो 9.5 PS का पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन पेट्रोल और CNG दोनों पेट्रोल से चल सकता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। बाइक के हैंडलबार के राईट साइड पर  एक स्विच दिया गया है, बस एक क्लिक पर आप पेट्रोल से सीएनजी पर स्विच कर सकते हैं।

सेफ्टी फीचर्स

बजाज के मुताबिक यह बाइक 11 सेफ्टी टेस्ट पास कर चुकी है। यानी राइडर के लिए यह पूरी तरह से सेफ है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट टायर्स में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है।  इस बाइक में डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है। यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी बाइक है जिसमे सबसे लम्बी सीट मिलेगी। यह बाइक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ