Bajaj Freedom 125 bookings open: बजाज ऑटो की नई CNG बाइक ‘फ्रीडम 125’ ने आते ही बाजार में तहलका मचा दिया है। ग्राहक इस बाइक को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। केवल एक हफ्ते में ही 30,000 से ज्यादा लोगों ने बजाज फ्रीडम 125 के बारे में जानकारी (enquiries) प्राप्त की। इससे एक बात तो तय है कि पूरा देश बजाज की इस बाइक का दीवाना हो गया है।
ग्राहकों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने पूरे देश में इस बाइक की Bookings भी ओपन कर दी है। नई फ्रीडम 125 CNG बाइक के आने से अब कंपीटिशन ज्यादा बढ़ गया है। बाइक की कीमत 95 000 रुपये से शुरू होती है। अगर आप भी दुनिया की पहली CNG बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके फीचर्स भी जान लीजिए।
देश भर में ओपन हुई बुकिंग
बजाज ऑटो ने देश भर में नई फ्रीडम 125 की बुकिंग ओपन कर दी है। बजाज ने बताया कि पहली फ्रीडम 125 बाइक पुणे में रहने वाले प्रवीण थोरात को दी गई है। बजाज के मुताबिक, यह बाइक पेट्रोल बाइकों की तुलना में ऑपरेशन का खर्च बहुत कम कर देती है और पर्यावरण के लिए भी बेहतर है। अपने मौजूदा डीलर नेटवर्क के माध्यम से बाइक की डिमांड को पूरा कर सकते हैं।
कीमत और वेरिएंट
बजाज फ्रीडम CNG बाइक 3 वैरिएंट में मिलेगी। इसके Carribean Blue, Cyber White, Ebony Black/Grey और Racing Red कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं।
| वेरीएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
| Freedom 125 Disc LED | 1.10 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum LED | 1.05 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum | 95,000 रुपये |
दमदार नहीं है इंजन, पावर में कमी!
नई फ्रीडम में 125cc सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है, जो 9.5 PS का पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। 125cc में यह अकेला ऐसा इंजन है, जो CNG+ पेट्रोल पर काम करता है। इंजन को इस तरह से Tune किया गया है कि यह हर तरह केमौसम में बढ़िया प्रदर्शन कर सके। इसका एग्जॉस्ट साउंड भी बुलेट जिसा है।
330 किलोमीटर की रेंज
बजाज फ्रीडम 125 में 2 किलोग्राम का ही CNG सिलेंडर दिया है और फुल टैंक पर यह 200 किलोमीटर चलेगी। 2 ही लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे यह बाइक 130 किलोमीटर तक चलेगी। कुल मिलाकर यह बाइक 330 किलोमीटर (CNG+ पेट्रोल) तक चलेगी। फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल स्पीडोमीटर, हैंडलबार पर CNG और पेट्रोल शिफ्ट करने का बटन, USB पोर्ट, सबसे लंबी सीट और गियर शिफ्ट इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
11 सेफ्टी टेस्ट में हुई पास
नई फ्रीडम 125 CNG बाइक में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इस बाइक ने 11 सेफ्टी टेस्ट पास किये हैं। इसके लॉन्च के समय बजाज ने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें यह दिखाया गया था कि बाइक के ऊपर से 10 टन का ट्रक गुजरे तो भी इसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। इस टैंक के लेफ्ट और राइट साइड पर काफी मजबूत फ्रेम दिया है।
कंपनी का दावा है कि टक्कर लगने के बाद भी CNG टैंक की पोजीशन चेंज नहीं होगी। इतना ही नहीं CNG गैस लीक भी नहीं होगी, यानी राइडर के लिए यह पूरी तरह से सेफ है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट टायर्स में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है।
माइलेज का हुआ असली खुलासा
हाल ही में रशलेन ने बजाज की नई फ्रीडम 125 बाइक की माइलेज टेस्ट किया गया, जिसमें उन्हें एक किलो CNG में 85km की माइलेज मिली है, जबकि कंपनी का दावा 100km/kg का है। बजाज फ्रीडम 125 में 2 किलोग्राम का CNG टैंक और 2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। रियल माइलेज में तो यह बाइक थोड़ा निराश कर देती है। देखना होगा कि बाकी यूजर्स माइलेज को लेकर क्या फीडबैक देते हैं?
यह भी पढ़ें: BMW CE 04: हुंडई क्रेटा की कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर, 24 जुलाई को होगा लॉन्च, बुकिंग्स शुरू
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
10 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
13 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
17 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines