Bajaj Freedom 125 CNG Waiting Period: बजाज ऑटो ने दुनिया की पहली CNG बाइक को भारत में लॉन्च करके इतिहास बना दिया है। कंपनी ने इसकी बुकिंग्स देशभर में शुरू कर दी है और इसी के साथ इस बाइक पर वेटिंग पीरियड भी बढ़ गया है। यानी अब इस बाइक को घर लाने के लिए आपको काफी इन्तजार करना पड़ सकता है। इस बाइक की कीमत 95,000 रुपये से शुरू होती है। ग्राहक यह बाइक पेट्रोल और CNG में चलती है। बाइक को 1 हजार रुपये का बुकिंग अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं।
कितना है वेटिंग पीरियड?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में इस बाइक का वेटिंग करीब 30 दिनों तक का है। जबकि पुणे में बाइक का वेटिंग पीरियड 30 से 45 दिन और गुजरात में वेटिंग पीरियड 45 दिनों से तीन महीने तक पहुंच चुका है। बजाज ने बताया कि पहली फ्रीडम 125 बाइक पुणे में रहने वाले प्रवीण थोरात को दी गई है। बजाज के मुताबिक, यह बाइक पेट्रोल बाइकों की तुलना में ऑपरेशन का खर्च बहुत कम कर देती है और पर्यावरण के लिए भी बेहतर है।
कीमत और वेरिएंट
बजाज फ्रीडम CNG बाइक 3 वैरिएंट में मिलेगी। इसके Carribean Blue, Cyber White, Ebony Black/Grey और Racing Red कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं।
| वेरीएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
| Freedom 125 Disc LED | 1.10 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum LED | 1.05 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum | 95,000 रुपये |
125cc का इंजन
बजाज की नई फ्रीडम में 125cc सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है, जो 9.5 PS का पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। 125cc में यह अकेला ऐसा इंजन है, जो CNG+ पेट्रोल पर काम करता है। इंजन को इस तरह से Tune किया गया है कि यह हर तरह केमौसम में बढ़िया प्रदर्शन कर सके। इसका एग्जॉस्ट साउंड भी बुलेट जिसा है।
330 किलोमीटर की रेंज
बजाज फ्रीडम 125 में 2 किलोग्राम का ही CNG सिलेंडर दिया है और फुल टैंक पर यह 200 किलोमीटर चलेगी। 2 ही लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे यह बाइक 130 किलोमीटर तक चलेगी। कुल मिलाकर यह बाइक 330 किलोमीटर (CNG+ पेट्रोल) तक चलेगी। फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल स्पीडोमीटर, हैंडलबार पर CNG और पेट्रोल शिफ्ट करने का बटन, USB पोर्ट, सबसे लंबी सीट और गियर शिफ्ट इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
सेफ्टी पर पूरा फोकस
बजाज ऑटो ने नई CNG बाइक में सेफ्टी का पूरा ध्यान दिया है। यह भारत की पहली बाइक है इसे क्रैश टेस्ट किया गया है। एक्सीडेंट के दौरान राइडर को कोई नुकसान न हो इसके लिए बाइक ने 11 सेफ्टी टेस्ट पास किये हैं। बाइक के ऊपर से 10 टन का ट्रक निकाला फिर भी बाइक को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
बाइक का फ्यूल टैंक भी काफी मजबूत है और इसके चारों तरफ एक मजबूत फ्रेम भी दिया है। टक्कर लगने के बाद भी CNG टैंक की पोजीशन चेंज नहीं होगी। इतना ही नहीं CNG गैस लीक भी नहीं होगी, यानी राइडर के लिए यह पूरी तरह से सेफ है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट टायर्स में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: Tata Curvv की नींद उड़ाने आ रही है Citroen की नई कूपे, 2 अगस्त को होगी लॉन्च!
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
19 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
23 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines