हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

125cc इंजन और Fighter नाम से आएगी बजाज की CNG बाइक, आधा रह जाएगा पेट्रोल का खर्च

Bajaj Fighter CNG Bike: भारत की पहली CNG अब लॉन्च के लिए तैयार है जोकि 125cc में आएगी। नया मॉडल 125cc इंजन के साथ आएगा और इसकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा रहने की उम्मीद है। कम्पनी ने हर महीने 20 हजार CNG बाइक्स बेचने का टारगेट रखा है।

विज्ञापन

Bajaj Fighter CNG Bike Update: इस समय भारत में बजाज की पहली नई CNG बाइक को लेकर बाजार काफी गर्म है। 18 जून को यह बाइक लॉन्च होने जा रही है। हर किसी को इंतजार है कि आखिर कैसी होगी भारत की पहली CNG बाइक ? लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक नई CNG बाइक का नाम फाइटर (Fighter) ही होगा और यह 125cc इंजन में ही आएगी। इसमें सीएनजी सिलेंडर को बाइक के सेंटर में फिट किया जाएगा ताकि स्पेस की कोई दिक्कत न हो।

बजाज ऑटो ने हर महीने 20,000 CNG बाइक बेचने का लक्ष्य रखा है।  इतना ही नहीं कंपनी आने वाले महीनों में 5-6 CNG बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है जिनमें 3 मॉडल इस साल के अंत तक और बाकी बचे मॉडल अगले आल की शुरूआत में लॉन्च किये जा सकते हैं।

आधा रह जाएगा पेट्रोल का खर्च

बजाज का दावा है कि पेट्रोल चलने वाली बाइक्स की तुलना में नई CNG बाइक काफी सस्ती पड़ने वाली हैं यानी  आपके पेट्रोल का खर्च आधा रह जायेगा। यानी यह बाइक आपको काफी सस्ती पड़ने वाली है। CNG बाइक पूरी तरह से नए नाम के साथ आयेगी। बजाज की नई CNG बाइक को कई बार टेस्टिग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है, लेकिन डिजाइन को लेकर बहुत ज्यादा खुलासा नही हो पाया है।

विज्ञापन

125cc इंजन में आएगी CNG बाइक

कन्फर्म हो गया है कि बजाज की नई CNG बाइक 125cc इंजन में आएगी। इसकी कीमत भी कम नही होगी। यह थोड़ी प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री करेगी। नई CNG बाइक में डिस्क ब्रेक, लंबी सीट, अलॉय व्हील्स देख सकते हैं और पूरी तरह से डिजिटल क्लस्टर, सिंगल-चैनल एबीएस को भी शामिल किये जाने की संभावना है। लॉन्च से पहले ही बाजार में CNG बाइक्स को लेकर माहौल बना हुआ है। कंपनी के मुताबिक भारत में CNG बाइक्स का बाजार काफी बड़ा होने वाला है।

Bajaj Pulsar N250 हुई लॉन्च

बजाज ऑटो ने हाल ही में अपनी नई पल्सर N250 को बाजार में उतारा है। सेफ्टी के लिए इस बाइक में 3 लेवल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल देखने को मिलेगा। इसमें 249cc का ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता जो 24.5hp की पावर और 21.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। Pulsar N250 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,50,829 लाख रुपये है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola