हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bajaj Dominar 400: देखी नहीं होगी ऐसी बाइक, डैशिंग लुक्स और हाई परफॉर्मेंस इंजन, जानें कीमत

विज्ञापन
Bajaj Dominar 400

Bajaj Dominar 400: बजाज 300 सीसी इंजन बाइक में बेहतरीन लुक्स और हाई परफॉर्मेंस इंजन के लिए जाना जाता है। इसी सेगमेंट में इस टू व्हीलर निर्माता की धांसू बाइक आती है बजाज डोमिनार 400. इस बाइक में 373.3 cc का पावरफुल इंजन है जो 40 PS की हाई पावर देता है और 35 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

देती है 27 kmpl की हाई माइलेज

बजाज डोमिनार 400 बाजार में Royal Enfield Meteor 350, Honda CB350RS और Suzuki Gixxer SF 250 को टक्कर देती है। पावरफुल इंजन होते हुए भी यह बाइक सड़क पर 27 kmpl की माइलेज देती है। जो लॉन्ग रूट के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा सेफ्टी का इस बाइक में विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें डबल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और दोनों टायर ट्यूबलेस हैं।

Bajaj Dominar 400

विज्ञापन

मिलते हैं दो कलर ऑप्शन Aurora Green और Charcoal Black 

Dominar 400 शुरूआती कीमत 2,24783 लाख एक्स शोरूम कीमत पर बाजार में उपलब्ध है। इसमें दो कलर ऑप्शन Aurora Green और Charcoal Black मिलते हैं। कंपनी ने इसे performance-oriented बाइक बनाया है। यह cruiser स्टाइल मोटरसाइकिल है। इसकी सीट और डिजाइन यात्री के आरामदायक सफर को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जिससे लंबे सफर में इस पर थकान कम हो।

Bajaj Dominar 400 में स्मोक्ड वाइजर

Bajaj Dominar 400 में स्मोक्ड वाइजर, हैंडगार्ड, इंजन बैश प्लेट, इंजन गार्ड, पिलियन बैकरेस्ट, रियर लगेज रैक, नेविगेशन माउंट और एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसमें LED illumination throughout, डिजिटल इंफोमेशन पैनल, स्पीडोमीटर, टैकोमीटर, रियल टाइम में औसत ईंधन खपत दिखने के लिए संकेतक, ईंधन गेज और एक साइड-स्टैंड दिया गया है।

विज्ञापन

17 इंच के अलॉय व्हील 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

इसमें फ्यूल टैंक पर लगे सेकेंडरी पैनल में ट्रिप मीटर, ओडोमीटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर, क्लॉक, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स हैं। इसमें नेविगेशन, ड्यूल चैनल एबीएस, 17 इंच के अलॉय व्हील 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें कुल वजन 193 kg और ग्राउंट क्लीयरेंस 157 mm का दिया गया है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola