---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

अपने लुक्स और दमदार इंजन से सड़क पर सब पर हावी Bajaj की यह बाइक, जानें कीमत और माइलेज

Bajaj Bikes: बाइक का अट्रैक्टिव लुक्स और दमदार इंजन उसे अन्य टू व्हीलर से अलग बनाता है। बजाज अपनी हर बाइक में कुछ अलग लेकर आता है। इसी सेगमेंट की कंपनी की एक बाइक है Dominar 250. बेहद रौबदार लुक्स के साथ इस बाइक में 248.8cc का जानदार इंजन मिलता है। फ्यूल टैंक 13 लीटर […]

---विज्ञापन---

Bajaj Bikes: बाइक का अट्रैक्टिव लुक्स और दमदार इंजन उसे अन्य टू व्हीलर से अलग बनाता है। बजाज अपनी हर बाइक में कुछ अलग लेकर आता है। इसी सेगमेंट की कंपनी की एक बाइक है Dominar 250. बेहद रौबदार लुक्स के साथ इस बाइक में 248.8cc का जानदार इंजन मिलता है।

फ्यूल टैंक 13 लीटर का

बजाज डोमिनार 250 कंपनी की स्ट्रीट बाइक है। इसमें सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। जो सड़क पर 26.63 bhp की पावर और 23.5 Nm का पीक टॉर्क देता है। बाइक का वजन भी 180 kg है और इसका फ्यूल टैंक 13 लीटर का दिया गया है। यह बाइक 35 kmph  की माइलेज देता है।

---विज्ञापन---

Bajaj Dominar 250

मोटरसाइकिल के फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक

Bajaj Dominar 250 शुरूआती कीमत 221776 लाख रुपये में इंडिया में मिलती है। इसमें एक वेरिएंट और 3 कलर ऑप्शन आते हैं। डोमिनार में BS6 इंजन है। राइडर की सुरक्षा के लिए मोटरसाइकिल के फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

फुल एलईडी लाइट्स

Dominar 250 को कंपनी ने खास तौर पर लंबे रूट के सफर के लिए आरादायक बनाया है। इसकी सीट हाइट को 800 mm रखा गया है। जिससे लॉन्ग रूट पर चलाने वाले को थकान कम हो। इसके अलावा यह मस्कुलर स्टाइलिंग बाइक है, जिसमें पूरी तरह एलईडी लाइट्स दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

डुअल-चैनल ABS

बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्विन-बैरल एग्जॉस्ट, फैंसी लुकिंग मिरर, अपसाइड-डाउन टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और स्प्लिट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मोटरसाइकिल के रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन है। इसमें डुअल-चैनल ABS है, जो सड़क हादसे के दौरान टायर को फिसलने से रोकने में मदद करती है।

First published on: May 17, 2023 01:27 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola