हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

2495 रुपये प्रतिमाह पर घर ले जाएं Bajaj की यह न्यू जनरेशन बाइक, देती है 60 kmpl की माइलेज, जानें फीचर

विज्ञापन
Bajaj CT 125X

Bajaj Bikes: टू व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज अकसर लोगों की जरूरत के मुताबिक अपनी बाइक में बदलाव करता है। 125 सीसी इंजन सेगमेंट में कंपनी की एक दमदार बाइक है Bajaj CT 125X. कंपनी ने इसे खास तौर पर न्यू जनरेशन के लिए तैयार किया है।

ड्रम और डिस्क ब्रेक वेरिएंट मिलते हैं

बजाज सीटी 125एक्स का डिजाइन खास तौर पर सिटी के ट्रैफिक जाम को देखकर आरामदायक बनाया गया है। बाजार में शुरूआती कीमत 72077 हजार रुपये एक्स शोरूम कीमत पर यह मोटरसाइकिल उतारी गई है। इसका डिस्क ब्रेक वेरिएंट 75277 हजार रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिलता है।

 

बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन

Bajaj CT 125X में एक इलेक्ट्रॉनिक कार्बोरेटर के साथ 124.4cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 10.9 PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलता है। बजाज CT 125X में USB चार्जर, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट काउल पर वी-आकार की एलईडी डीआरएल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में हैलोजन हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

दोनों पहियों में धाकड़ 130 mm के ड्रम ब्रेक

CT 125X के सस्पेंशन की बात करें तो इसमें फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसके दोनों पहियों में धाकड़ 130 mm के ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में 17 इंच के बड़े अलॉय व्हील ट्यूबलेस टायर के साथ दिए गए हैं।

बाइक में 60 kmpl की माइलेज है

Bajaj CT 125X बाजार में Hero Super Splendor और Honda Shine को टक्कर देती है। यह बाइक दो वेरिएंट और 3 कलर ऑप्शन में मिलती है। बाइक में 60 kmpl की माइलेज है। वेबसाइट bikedekho के मुताबिक 9 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर बाइक को फाइनेंस पर खरीद सकते हैं। इस फाइनेंस स्कीम में 9.7 फीसदी ब्याज दर पर 3 साल के लिए 2495 रुपये प्रतिमाह की किस्त देनी होगी। डाउन पेमेंट के हिसाब से इस स्कीम में बदलाव संभव है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola