Upcoming bikes launch in July: जुलाई का महीना टू-व्हीलर मार्केट के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है। इस महीने नई बाइक्स और स्कूटर लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। लिस्ट में एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर से लेकर देश की पहली CNG बाइक तक शामिल हैं। नए मॉडल बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट के बायर्स को टारगेट करेंगे। अगर आप भी एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं इन बाइक्स के बारे में और साथ ही जानते हैं क्या होगी इनकी कीमत?
बजाज CNG बाइक
बजाज ऑटो 5 जुलाई को देश की पहली CNG बाइक लॉन्च करेगी। बाइक की सीट के नीचे CNG सिलेंडर को फिट किया गया है ताकि स्पेस को लेकर कोई दिक्कत न हो। यह ठीक वैसे ही फिट किया गया है, जहां सिंगल मोनोशॉक लगाया जाता है, लेकिन यह कितने लीटर का होगा यह देखने वाली बात होगी। हमारे हिसाब से CNG सिलेंडर 2-3 लीटर का हो सकता है। नई बाइक 100-125cc इंजन के साथ आ सकती है।
सेफ्टी के लिए बाइक के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी। इस बाइक की संभावित कीमत 80,000 रुपये से शुरू हो सकती है। बाइक किस नाम से आएगी, कितनी इसकी माइलेज होगी? इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल नहीं है।
Bajaj CNG बाइक के टॉप फीचर्स
- ड्यूल डिस्क ब्रेक
- 17 इंच के टायर्स
- लंबी-चौड़ी सीट
- स्टाइलिश डिजाइन
- LED हेडलैंप और टेललाइट
- स्प्रिंग रियर सस्पेंशन
Royal Enfield Guerrilla 450
रॉयल एनफील्ड इस महीने अपनी नई Guerrilla 450 को लॉन्च करने जा रही है, लेकिन अभी तक Date का खुलासा नहीं हुआ है। सोर्स के मुताबिक नया मॉडल इस महीने के अंत तक आ सकता है। बाइक में 452cc का इंजन मिलेगा जो 39.47bhp पावर और 40Nm टॉर्क देता है। इस बाइक को दो वेरिएंट में लाया जायेगा। बाइक में TFT डिस्प्ले मिलेगा जिसमें कई तमाम जानकारियां आपको मिलेंगी। इस बाइक को सिटी राइड के लिए डिजाइन किया गया है। रेट्रो डिजाइन में आएंगी ये बाइक। बाइक की संभावित कीमत 2.30 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
Royal Enfield Guerrilla 450 टॉप फीचर्स
- रेट्रो डिजायन
- TFT डिस्प्ले
- नेविगेशन फीचर
- 18 इंच के टायर्स
- डिस्क ब्रेक- दोनों टायर्स में
- LED हेडलैंप और टेललाइट
- चौड़ी सीट
BMW CE 04
भारत में 24 जुलाई को BMW अपना नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ‘CE 04’ को लॉन्च करने जा रही है। भारत में कंपनी का ये पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर होगा। इसमें 15kW की बैटरी मिलगी जो फुल चार्ज में 130km की रेंज ऑफर करेगी। इसकी टॉप स्पीड 120km होगी। इस नए मॉडल की संभावित कीमत 10-11 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। BMW CE 04 का डिजाइन भारत में बिकने वाली अन्य बाइक्स की तुलना में थोड़ा अलग होगा। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलेगी। इसमें 12-13 इंच के टायर्स मिल सकते हैं लेकिन ये टायर्स काफी चौड़े होंगे।
BMW CE 04 टॉप फीचर्स
Futuristic डिजाइन
फुल चार्ज में 130km चलेगी
15kW की बैटरी
120km टॉप स्पीड
वाइड टायर्स
Dual डिस्क ब्रेक के साथ ABS
Ducati Hypermotard 698 Mono
ऑफरोडिंग को ध्यान में रखते हुए Ducati भारत में अपनी नई Hypermotard 698 Mono बाइक को पेश करेगी। बाइक में 659cc का इंजन दिया है जो 77.5bhp की पावर और 63Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में स्लिम फ्यूल टैंक मिलेगा। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलेगी। इसमें अलग-अलग राइडिंग मोड्स मिलेंगे। इसमें traction कंट्रोल की सुविधा मिलेगी ताकि कीचड़, फिसलन भारी जगहों पर कोई दिक्कत न हो। बाइक का वजन 151kg है। इस बाइक की कीमत 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
Ducati Hypermotard 698 Mono के टॉप फीचर्स
- ट्रैक्शन कंट्रोल
- स्लिम डिजाइन
- लंबी सीट
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- इलेक्ट्रिक राइड मोड्स
यह भी पढ़ें: Mahindra ने बंद की ये 8 सीटर कार, सेफ्टी में मिल चुकी है 4 स्टार रेटिंग, जानें कारण
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
4 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
1 day agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines