Bajaj cng bike running cost: बजाज की सीएनजी बाइक 5 जुलाई को लॉन्च होगी। इससे पहले बुधवार को इसका एक टीजर लॉन्च हुआ है, जिसमें बाइक की एक झलक दिखाई गई है। टीजर से बाइक लवर्स की दिल की धड़कनें बढ़ गई है। सीएनजी की इस पहली बाइक के लॉन्च से पहले सबके जहन में ये सवाल हैं कि इसकी कीमत कितनी होगी? ये कितनी माइलेज देगी और पेट्रोल के मुकाबले इसे चलाने पर क्या रनिंग कॉस्ट पड़ेगी और कितने रुपये की बचत होगी?
मिडिल क्लास के लिए रहेगी बेस्ट, पेट्रोल की खपत कम करेगी
Bajaj Auto में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा ने मीडिया में दिए एक बयान में बताया है कि सीएनजी की बाइक चलाने पर पेट्रोल के मुकाबले हर महीने 1000 से 1500 रुपये तक की बचत होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये नई बाइक न्यू जनरेशन के हिसाब से डिजाइन की गई है। बता दें हर माह देश में 100 नए सीएनजी पंप खोले जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल सड़क पर सीएनजी की उपलब्ध 60 फीसदी है जो अगले कुछ सालों में बढ़कर 80 फीसदी तक हो जाएगी।
एक क्लिक में सीएनजी पर शिफ्ट होगी
बजाज ऑटो की पहली CNG बाइक 5 जुलाई को पुणे में लॉन्च होगी। ये बाइक किफायती कीमत पर मिलने वाली हाई माइलेज बाइक होगी। कंपनी शुरुआत में इसके दो वेरिएंट लॉन्च करेगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में अधिक जानकारी शेयर नहीं की है। जारी टीचर से पता चलता है कि इसमें सिंपल हैंडलबार दिया गया है, हैंडल पर बाइक को पेट्रोल और सीएनजी पर शिफ्ट करने का ऑप्शन है।
Bajaj cng bike में डिजिल कंसोल और डिस्क ब्रेक
Bajaj cng bike में स्मार्ट एलईडी लाइट दी गई है, ये बाइक सिंगल पीस सीट के साथ आएगी, जो सड़क पर आरामदायक सफर देगी। अनुमान है कि बाइक की लंबाई कंपनी की अन्य एंट्री लेवल बाइक से कुछ कम हो। इसमें यंगस्टर्स के लिए डिजिल कंसोल, अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए जा सकते हैं। बाइक में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलेंगे। इसमें रियर सीट पर बैक रेस्ट मिलेगा। बाइक में टर्न इंडिकेटर और डिस्क ब्रेक जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे।
आग का खतरा होने पर खुद बंद हो जाएगी सीएनजी की सप्लाई
इस बाइक में डिजाइनर टेललाइट दी गई है, बताया जा रहा है कि किसी तरह का खतरा होने पर बाइक में सीएनजी की सप्लाई ऑटो कट हो जाएगी। ये हाई स्पीड बाइक होगी, जिसमें खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस के लिए जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। बाइक के व्हीलबेस के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन जारी टीचर से पता चलता है कि इसमें दमदार व्हीलबेस मिलेगा, जिससे कम जगह से बाइक को निकालना आसान होगा। बता दें व्हीलबेस बाइक के अगले टायर से पीछे तक की दूरी को कहते हैं।
Bajaj CNG Bike की कीमत और इंजन पावर
उम्मीद जताई जा रही है कि बाइक को 125cc इंजन पेश किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने अपनी बाइक की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाइक 90000 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जा रही है।
Bajaj CNG Bike में मिलेंगे ये फीचर्स
- बजाज की सीएनजी बाइक में 3 से 5 लीटर का CNG सिलेंडर मिल सकता है।
- बताया जा रहा है कि ये सीएनजी बाइक 90 Kmpl तक की माइलेज निकाल सकती है।
- पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चलेगी।
- रियर टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम मिलेगा
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत
ये भी पढ़ें: Vespa 946 Dragon VS BMW C 400 GT: वेस्पा में न्यू जनरेशन लुक और BMW में हाई पावर इंजन, जानें कंपैरिजन
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
5 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
8 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
12 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines