Bajaj CNG Bike shift to petol feature details in hindi: आज टू व्हीलर मार्केट का बड़ा दिन है, देश की पहली सीएनजी बाइक लॉन्च जो हुई है। अभी तक बाजार में सीएनजी से चलने वाली केवल गाड़ियां या अन्य व्यवसायिक वाहन आते हैं। इस नई सीएनजी बाइक में गाड़ी वाला फीचर दिया गया है। दरअसल, इस बाइक में सीएनजी खत्म होने के बाद ये रुकेगी नहीं, बल्कि इसे पेट्रोल पर भी चलाया जा सकता है। बता दें बाइक में दो किलो का सीएनजी सिलेंडर और दो लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है।
Bajaj CNG Bike फुल सिलेंडर होने पर कितने किलोमीटर तक चलेगी?
कंपनी का दावा है कि ये बाइक कुल 330 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगी। यानी सीएनजी और पेट्रोल पर आप इसे लेकर 300 किलोमीटर से ज्यादा तक का सफर आसानी से तय कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि ये बाइक सीएनजी पर 200 किलोमीटर से ज्यादा का सफर देगी। सीएनजी खत्म होने के बाद आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, ऐसे में आपको रुकने की जरूरत भी नहीं है। बाइक के हैंडलबार पर पेट्रोल और सीएनजी पर शिफ्ट करने के लिए बटन दिया गया है।
क्या Bajaj CNG Bike में पेट्रोल इंजन जितना पावर होगा?
हैंडल पर दिए बटन को दबाकर आप एक सेकंड में बाइक को पेट्रोल और दूसरे ही पल में इसे सीएनजी पर शिफ्ट कर सकते हैं। इसमें 125सीसी का धाकड़ इंजन है जो दोनों फ्यूल (सीएनजी, पेट्रोल) पर एक जैसा पिकअप देगी। बाइक में 9.5 PS की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जनरेट होगा, जो इसे खराब रास्तों और ऊंचाई वाली जगहों पर स्मूथ राइड देने में सपोर्ट करेगा। बता दें बाइक का बेस वेरिएंट Freedom 125 Drum 95000 रुपये में ऑफर किया जा रहा है। वहीं, टॉप मॉडल Freedom 125 Disc LED 1.10 लाख रुपये में अवेलेबल है।
कार में मिलता है iCNG का फीचर
सीएनजी कार में सीएनजी और पेट्रोल दोनों पर चलने का ऑप्शन मिलता है। इस iCNG फीचर में सीएनजी खत्म होने पर खुद ब खुद कार पेट्रोल पर शिफ्ट हो जाती है। जबकि नॉर्मल सीएनजी कार या आफ्टर-मार्केट सीएनजी किट में सीएनजी खत्म होने पर बीप की साउंड आती है, जिसके बाद एक बटन दबाने पर वह पेट्रोल पर चली जाती है। नई Bajaj CNG Bike में स्टाइलिश हैंडलबार दिया गया है। राइट हैंडलबार पर एक बटन है जिससे सीएनजी और पेट्रोल पर इंजन शिफ्ट करने का ऑप्शन है, जिससे इस बाइक को चलाना आसान है। लॉन्ग रूट पर बाइक को चलाने में सीएनजी खत्म होने की चिंता नहीं होती है।
ये भी पढ़ें: Bajaj Freedom CNG Bike Live Updates: बजाज ने लॉन्च की पहली CNG बाइक, कीमत 95,000 से शुरू
ये भी पढ़ें: CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…
ये भी पढ़ें: Bajaj CNG Bike में तगड़ा एग्जॉस्ट, साउंड में दे रहा ‘बुलेट’ को टक्कर, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
7 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
11 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
15 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines