हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सिर्फ 2000 रुपए में मिल रहा है बजाज का ये नया स्कूटर, फीचर्स हैं दमदार

विज्ञापन
फाइल फोटो

Bajaj Chetak EV: बजाज इंडियन मार्केट में अपनी अलग ही धाक रखता है। कंपनी अब अपने धाकड़ ब्रांड को चेतक को इलेट्रिक में भी ऑफर करती है। यह जानदार स्कूटर 2.75 घंटे में चार्ज हो जाता है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 90 km तक चलता है।

तीन साल तक की वारंटी मिलती है

कंपनी ने अपने धाकड़ स्कूटर में 50.4 V/60.4 Ah का बैटरी पैक दिया है। यह दमदार स्कूटर 63 kmph की टॉप स्पीड देता है। कंपनी स्कूटर में बैटरी की तीन साल तक या 5 हजार किलोमीटर (जो पहले पूरा हो जाए) की वारंटी देती है।

फाइल फोटो

 

हेडलाइट, टेललाइट और टर्न इंडिकेट सभी एलईडी लाइटें

Bajaj Chetak EV में 4200 W की मोटर दी गई है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 1.22 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसका टॉप मॉडल 1.43 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें हेडलाइट, टेललाइट और टर्न इंडिकेट सभी एलईडी हैं।

स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी

स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ऐप-आधारित नोटिफिकेशन, लोकेशन, चार्ज स्टेटस और डिजिटल कंसोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाजार में यह स्कूटर Ather 450X, TVS iQube Electric, Ola S1, Simple One और Hero Vida V1 से मुकाबला करता है।

ये भी पढ़ें-Vespa GTV हुआ लॉन्च, जानें इस धाकड़ स्कूटर के फीचर्स और पावरट्रेन

35000 हजार रुपये डाउन पेमेंट

आप सिर्फ 35000 हजार रुपये डाउन पेमेंट देकर इसे खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको 9.5 फीसदी ब्याजदर के साथ 3 साल के लिए 2,976 हजार रुपये प्रतिमाह की किस्त देनी होगी। बता दें डाउन पेमेंट में बदलाव कर प्रतिमाह किस्त तय की जा सकती है। इस लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको बजाज के नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें