हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

ओला की जगह ग्राहकों ने जमकर खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 82% बढ़ गई बिक्री

बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक की 21,387 यूनिट्स की बिक्री हुई जो सबसे ज्यादा हैं, और इसी के साथ यह स्कूटर देश का बेस्ट सेलिंग स्कूटर बन गया है। चेतक का डिजाइन और इसके फीचर्स काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

ओला, टीवीटीएस और एथर को पीछे छोड़ बजाज चेतक ने इस बार बाजी मार ली है बाते महीने (फरवरी 2025) बजाज के इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक की 21,387 यूनिट्स की बिक्री हुई जो सबसे ज्यादा हैं, और इसी के साथ यह स्कूटर देश का बेस्ट सेलिंग स्कूटर बन गया है। पिछले साल फरवरी महीने में ही चेतक स्कूटर की सिर्फ 11,764 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, पिछले साल की तुलना में कंपनी ने इस स्कूटर की 9625 यूनिट्स ज्यादा  बेची हैं और इसी के साथ इस स्कूटर की ग्रोथ 81.82% रही है और फरवरी महीने में इसका मार्केट शेयर 28.11% है। बजाज चेतक स्कूटर की डिमांड अब भारत में तेजी से बढ़ रही है।

ओला और टीवीएस को छोड़ा पीछे

बिक्री में दूसरे नंबर पर टीवीएस आइक्यूब रहा, जिसकी पिछले महीने 18,762 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके अलावा तीसरे नंबर पर  एथर ने कब्ज़ा किया और बेच डाले 8,647 स्कूटर। जबकि चौथे नंबर पर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर रहा है। ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की कुल 8,647 यूनिट्स की बिक्री की थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: डिस्क ब्रेक के साथ आते हैं ये दमदार स्कूटर, खराब रास्तों पर मिलेगी असरदार ब्रेकिंग

बजाज ऑटो ने पिछले साल नई चेतक 35 सीरीज को बाजार में पेश किया था। नया चेतक पहले से एडवांस्ड और स्मार्ट हो गया हो गया है और इसी के साथ इसकी बिक्री में ततेजी देखने को मिली है। इस स्कूटर में कई नए और जरूरी फीचर्स को भी शामिल किया गया है। नई चेतक 35 सीरीज में 3.5 kWh की अंडरफ्लोर बैटरी पैक दिया है।

विज्ञापन

बैटरी के फुल चार्ज होने पर 153 किलोमीटर की रेंज मिलेगी जबकि इसकी रियल टाइम रेंज 125km किलोमीटर है। इसमें 950W के ऑनबोर्ड चार्जर की भी सुविधा दी है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी महज 3 घंटे में ही 80% तक चार्ज हो जाती है। नई बजाज Chetak 35 सीरीज को कुल दो वेरिएंट्स में उतारा गया है। इसके बेस वेरिएंट (3502) की कीमत 1,20,00 रुपये है जबकि टॉप वेरिएंट (3501) की कीमत 1,27,243 रुपये है।

यह भी पढ़ें: क्रूज कंट्रोल के साथ आ रही है ये धाकड़ बाइक, फिक्स स्पीड पर दौड़ेगी, बढ़ेगी माइलेज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola