New Bajaj Chetak 35 Series: बजाज ऑटो ने भारत में नई चेतक 35 सीरीज को लॉन्च किया है। नया चेतक पहले से एडवांस्ड और स्मार्ट हो गया है। इसमें कई नए और जरूरी फीचर्स को भी शामिल किया गया है। खास बात ये है कि अब यह सिंगल चार्ज पर ज्यादा रेंज भी ऑफर करेगा। बजाज ने नए चेतक स्कूटर को डेली यूज को ध्यान में रखते हुए ही डिजाइन किया है। आइए जानते हैं नई Bajaj Chetak 35 सीरीज में क्या कुछ खास देखने को मिलेगा।
बैटरी और रेंज
नई चेतक 35 सीरीज में 3.5 kWh की अंडरफ्लोर बैटरी पैक दिया है। बजाज ऑटो की तरफ से दावा किया गया है कि इसमें लगी बैटरी के फुल चार्ज होने पर 153 किलोमीटर की रेंज मिलेगी जबकि इसकी रियल टाइम रेंज 125km किलोमीटर है। इसमें 950W के ऑनबोर्ड चार्जर की भी सुविधा दी है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी महज 3 घंटे में ही 80% तक चार्ज हो जाती है। इस स्कूटर को आप सामान्य घरेलू पावर सॉकेट से कनेक्ट करके भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं स्कूटर की टॉप स्पीड 73 kmph है। इसमें इको और स्पोर्ट्स मोड दोनों दिया गया है।
35 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज
चेतक 35 सीरीज को पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म पर लाया गया है। सामान रखने के लिए इसमें 35 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज भी दिया गया है, जिसमें आप जरूरी सामान के अलावा बैग या हेलमेट भी आसानी से रख सकते हैं। इतना ही नहीं चार्जिंग के लिए एक अलग कम्पार्टमेंट दिया गया है। सामान रखने के लिए कई छोटे स्टोरेज भी दिए गए हैं।
फीचर्स और कीमत
नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में फीचर्स काफी अच्छे दिए हैं। नए स्कूटर में एक TFT टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया है जो इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दोनों तरह काम करता है । इसमें इंटिग्रेटेड मैप, म्यूजिक कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल एक्सेप्ट-रिजेक्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं दी गई है इसमें डॉक्यूमेंट स्टोरेज, 35 लीटर का बूट स्पेस, जियो फेंसिंग, थेफ्ट अलर्ट, एक्सीडेंट अलर्ट, स्पीड अलर्ट, जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।
नई बजाज Chetak 35 सीरीज को कुल दो वेरिएंट्स में उतारा गया है। इसके बेस वेरिएंट (3502) की कीमत 1,20,00 रुपये है जबकि टॉप वेरिएंट (3501) की कीमत 1,27,243 रुपये है । कंपनी ने दोनों वेरिएंट्स की ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक आधिकारिक वेबसाइट के जरिये स्कूटर को बुक कर सकते हैं। नई Bajaj Chetak 35 सीरीज का असली मुकाबला Ather Rizta, TVS iQube, Ampere Nexus और Ola S1 से होगा।
यह भी पढ़ें: Hyundai Creta को टक्कर देती है ये SUV, अब 3 लाख का मिल रहा है डिस्काउंट
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
16 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
21 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
22 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines