Bajaj Chetak 2901 launched details in hindi: बजाज का चेतक उसका फायर ब्रांड रहा है, अब कंपनी फिर इसके बूते पर बाजार में काबिज होने की फिराक में है। दरअसल, कंपनी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Bajaj Chetak 2901 लॉन्च किया है। यह स्कूटर पांच अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में ऑफर किया जा रहा है। कंपनी ने इसमें सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दी हैं।
स्कूटर में एलईडी लाइट और डिजाइनर टेललाइट
इस नए स्कूटर को मजबूत मेटल बॉडी में बनाया गया है, इसमें डिजिटल कंसोल दिया गया है, जो इसे हाई क्लास लुक देता है। इसके अलावा स्कूटर में एलईडी लाइट और डिजाइनर टेललाइट ऑफर की जाती हैं। इसमें दो राइडिंग मोड इको और स्पोर्ट्स मिलेंगे। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 123 km तक चलेगा। यह स्कूटर 95,998 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।
हिल होल्ड असिस्ट और रिवर्स मोड का ऑप्शन
Bajaj Chetak 2901 में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है, यह फीचर ऊंचाई के रास्तों पर राइडर को स्कूटर कंट्रोल करने में मदद करता है। यह स्कूटर रिवर्स मोड के फीचर के साथ ऑफर किया जा रहा है, जिससे महिलाओं और बुजुर्ग लोगों को इसे चलाने में आसानी होती है।
स्कूटर में 63 kmph की टॉप स्पीड मिलती है
Bajaj Chetak 2901 में 2.9 kWh की बैटरी पैक मिलता है, यह मिड सेगमेंट का स्कूटर 63 kmph की टॉप स्पीड देता है। यह छह घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। बाजार में इसका मुकाबला TVS iQube 2.2, Ather Rizta S, और Ola S1 Air जैसे स्कूटरों से होता है। इसमें बड़ी हेडलाइट और अलॉय व्हील दिए गए हैं। स्कूटर में ट्यूबलेटस टायर और सिंगल पीस सीट मिलती है।
सिंगल चार्ज पर 100 किलोमीटर की रेंज
TVS iQube की बात करें तो इसमें 3.4 kwh की बैटरी पैक मिलता है। यह स्कूटर 1.20 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर मिलता है। यह हाई स्पीड स्कूटर महज 4.2 सेकंड में 0 से 40km/h की रफ्तार पकड़ लेता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 78 km/h की है। यह सिंगल चार्ज पर 100 किलोमीटर की रेंज देता है। इसमें अलॉय व्हील, डिस्क ब्रेक और डुअल कलर ऑप्शन मिलता है। यह स्कूटर 5 इंच का के डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ऑफर किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: बस में धक्के खाना छोड़ो, सस्ते में मिल रहे ये टू व्हीलर, 50 की माइलेज
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
8 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
12 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
17 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
19 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines