हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अक्टूबर 2025 में Bajaj ने मारी बाजी, फिर भी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मामले में TVS नंबर वन

भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अक्टूबर 2025 बेहद रोमांचक रहा. बजाज ऑटो ने 29,567 यूनिट्स की बिक्री के साथ EV सेगमेंट में नंबर-वन पोजीशन हासिल की. TVS और Ather ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जबकि Ola Electric की रफ्तार इस बार कुछ धीमी रही.

विज्ञापन
अक्टूबर 2025 में बजाज ने मारी बाजी. (Photo-Tvs)

Electric Scooter Sales In October 2025: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार लगातार गर्म हो रहा है और अब इसमें मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है. अक्टूबर 2025 में बजाज ऑटो ने TVS मोटर और Ola इलेक्ट्रिक को पछाड़कर बिक्री के मामले में पहला स्थान हासिल कर लिया. त्योहारों के सीजन में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, और इस बढ़ती डिमांड का सबसे ज्यादा फायदा बजाज को हुआ. अब कंपनी ने EV मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. हालांकि अगर जनवरी से अक्टूबर तक की बात की जाए तो EV सेल्स के मामले में TVS अब भी आगे है।

बजाज ने मारी बढ़त, बना नंबर-वन ब्रांड

अक्टूबर 2025 में बजाज ऑटो ने रिकॉर्ड 29,567 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे. इससे कंपनी का मार्केट शेयर 21.9% पहुंच गया, जो अब तक का उसका सबसे बड़ा आंकड़ा है. वहीं, TVS मोटर ने 28,008 यूनिट्स बेचीं और 20.7% मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रही. दोनों कंपनियों के बीच मुकाबला बेहद करीबी रहा, लेकिन आखिरकार बजाज ने मामूली अंतर से जीत दर्ज की. बजाज और TVS की सफलता के पीछे उनका बड़ा डीलर नेटवर्क, भरोसेमंद सर्विस और आसान फाइनेंसिंग विकल्प अहम कारण रहे हैं.

Ather Energy की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

इसी महीने Ather Energy ने भी अपनी अब तक की सबसे बड़ी बिक्री दर्ज की. कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 26,713 स्कूटर बेचे और 19.6% मार्केट शेयर हासिल किया. Ather ने बताया कि इस ग्रोथ का कारण त्योहारों की बढ़ी मांग और टियर-1 शहरों में बिक्री में तेजी है. अप्रैल से अक्टूबर के बीच कंपनी की सेल लगभग दोगुनी हो गई है. लगातार दूसरे महीने Ather तीसरे स्थान पर रही और प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी पहचान और मजबूत की.

Ola Electric की रफ्तार पर लगी ब्रेक

एक समय इलेक्ट्रिक बाजार की सबसे बड़ी खिलाड़ी रही Ola Electric की रफ्तार अब धीमी पड़ती दिख रही है. अक्टूबर 2025 में कंपनी ने सिर्फ 15,481 यूनिट्स बेचीं, जिससे उसका मार्केट शेयर घटकर 11.6% रह गया.
Ather की तुलना में Ola की बिक्री करीब 11,000 यूनिट्स कम रही. इससे दोनों कंपनियों के बीच का अंतर और बढ़ गया है. विश्लेषकों का मानना है कि Ola को अब अपने डिलीवरी टाइम, सर्विस नेटवर्क और प्रोडक्ट रेंज में सुधार करना होगा.

Vida और अन्य कंपनियों ने भी दिखाया दम

Hero Motocorp की सब-ब्रांड Vida ने भी EV बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया. अक्टूबर में कंपनी ने 15,064 यूनिट्स बेचीं और 11% मार्केट शेयर अपने नाम किया, जिससे वह Ola के करीब पहुंच गई. इसके अलावा, अन्य कंपनियों में Ampere ने 6,976 यूनिट्स, BGauss ने 2,760 यूनिट्स, Pure EV ने 1,637 यूनिट्स और River ने 1,467 यूनिट्स की बिक्री की. इन कंपनियों का कुल मार्केट शेयर लगभग 4.3% रहा. छोटे और उभरते ब्रांड्स ने मिलकर कुल बिक्री का 6% हिस्सा अपने नाम किया.

भारत का EV बाजार लगातार बढ़ रहा है

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार तेज़ी से विस्तार कर रहा है. हर महीने नई कंपनियां इस सेगमेंट में उतर रही हैं, जबकि पुराने ब्रांड्स अपने प्रोडक्ट्स को और बेहतर बना रहे हैं. त्योहारों के सीजन में ग्राहकों की EV में दिलचस्पी काफी बढ़ गई है, खासकर तब जब कंपनियां आकर्षक ऑफर्स, सब्सिडी और आसान फाइनेंसिंग स्कीम्स पेश कर रही हैं. अगर यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले महीनों में भारत का EV बाजार दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते सेगमेंट्स में शामिल हो सकता है.

ये भी पढ़ें- नवंबर-दिसंबर या न्यू ईयर? कब कार खरीदना सबसे सही, क्या इस टाइम मिलते हैं बेस्ट डील्स

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें