150cc इंजन में आएगी बजाज नई CNG बाइक, फ्रीडम 125 से होगी कितनी अलग? जानें
बजाज ऑटो अब अपनी नई CNG बाइक भारत में लॉन्च करने जा रही है। नया मॉडल फ्रीडम 150 के नाम से आ सकती है। इस बाइक में भी लंबी सीट मिलेगी
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

बजाज ऑटो ने पिछले साल अपनी पहली CNG बाइक फ्रीडम 125 को बाजार में उतारा था जिसे ग्राहकों ने खूब पसंद किया। अब खबर आ रही है कि कंपनी एक और नई CNG बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही नया मॉडल बाजार में उतार दिया जएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई बाइक का नाम फ्रीडम 150 हो सकता है और इसमें पल्सर 150 जितनी पावर मिल सकती है। वहीं बात फ्रीडम 125 की करें तो इस बाइक को आये हुए लगभग 8 महीने वक्त हो चुका है। अब तक इसकी 50 हजार से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। अब बजाज अपने CNG पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज ऑटो की नई CNG में अब 150cc इंजन में आएगी। इसकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा रहेगी। जिन ग्राहकों को ज्यादा पावरफुल वाली बाइक चलाना पसंद है उनके लिए बजाज की CNG बाइक एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। फ्रीडम 125 में अब और एक वेरिएंट शामिल करने जा रही है।
नया मॉडल अगले साल की शुरुआत में इसे लॉन्च कर सकती है। नए मॉडल में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस बाइक में ड्रम और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगीहैं। 150cc की CNG बाइक आ सकती है।

बजाज की नई 150cc CNG बाइक के डिजाइन को लेकर कोई खास जानकारी तो सामने नहीं आई है पर माना जा रहा है कि नये मॉडल का डिजाइन मौजूदा मॉडल के समान हो सकता है। इसमें नए ग्राफिक्स देखने को मिल सकते हैं।बजाज फ्रीडम में 125cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो पेट्रोल और CNG दोनों पर चल सकता है।

यह इंजन 9.5 PS और 9.7 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 2KG का CNG सिलेंडर और 2 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया है ताकि स्पेस की दिक्कत ना । जिसकी ऊंचाई 785mm है इसलिए इस बाइक पर 2 लोग आराम से बैठ सकते हैं। वहीं नए मॉडल में भी लंबी सीट दिए जाने की उम्मीद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: