Bajaj 125cc Bike: देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो अब 125cc बाइक सेगमेंट में अपनी एक और नई बाइक को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल स्पोर्टी होगा और यूथ को ध्यान में रखते हुए इसे डिजाइन किया जा सकता है। देश में अब 125cc बाइक्स का मार्किट तेजी से बड़ा हो रहा है। यह एक ऐसा सेगमेंट है जिसमें माइलेज तो और पावर दोनों का जबरदस्त तालमेल देखने को मिलता है। बजाज ऑटो की कुल बिक्री का 40% मार्केट शेयर 125cc मोटरसाइकिल सेगमेंट से आता है, जबकि 150cc और 160cc सेगमेंट लगभग 22 फीसदी योगदान देता है।
इस समय बजाज ऑटो के पोर्टफोलियो में 125cc बाइक सेगमेंट में पल्सर 125, पल्सर NS125, पल्सर N125 और फ्रीडम 125 CNG बाइक्स शामिल हैं। कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 में 125cc सेगमेंट में 8-12% तक की वृद्धि होगी और आने वाला नया 125cc मॉडल कंपनी की कुल बिक्री में ज्यादा इजाफा करेगा। आगामी मॉडल पल्सर नेमप्लेट ले सकती है, जबकि कुछ रिपोर्ट में डिस्कवर या CT125X को अपडेट के साथ उतारे जाने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन अभी तक बजाज ऑटो की तरफ से नए मॉडल को लेकर कोई खुलासा या जानकारी नहीं मिली है।
नई 125cc के साथ बजाज ऑटो भारत में 125cc प्लस सेगमेंट में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाएगी। इस समय होंडा का कब्जा है और बजाज 125cc प्लस सेगमेंट में दूसरे स्थान पर है। यहां अंतर करीब 5-6% का है। बजाज नई बाइक के दम पर इस अंतर को काफी कम करने की कोशिश करेगी। 125cc बाइक सेगमेंट में फिलहाल होंडा शाइन सबसे आगे है। यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 125cc बाइक भी है। अपने सिंपल डिजाइन और भरोसेमंद इंजन के दम पर शाइन 125 ने ग्राहकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।
कई सालों से यह देश की NO.1 बाइक बनी हुई है। कोई भी बाइक ने इसकी पोजीशन को हिला नहीं पाई। हीरो मोटोकॉर्प के पास इस समय कई बाइक्स मौजूद हैं, लेकिन शाइन 125 से आगे निकल नहीं पाई। अब देखना होगा बजाज ऑटो की 125cc बाजार में कितनी सफल हो पाएगी। इस साल के अंत तक या फिर अगले साल बजाज ऑटो की नई बाइक को बाजार में उतार दिया जायेगा।
यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में आएगा TVS का पहला CNG स्कूटर! 84km की मिलेगी माइलेज
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
18 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
19 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
23 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines