Bajaj CNG Bike launch: लंबे इंतजार के बाद बजाज ऑटो ने घोषणा कर दी है 5 जुलाई को कंपनी अपनी पहली CNG बाइक को लॉन्च करने जा रही है। पहले इस बाइक को 18 जून को लॉन्च किया जाना था। नया मॉडल 125cc इंजन में आएगा। इसे पेट्रोल और CNG दोनों में चलाने की सुविधा मिलेगी। कई बार इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान सपोर्ट किया गया है। इस समय पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार जा चुकी है। ऐसे में अभी भी CNG सबसे सस्ता और किफायती ईंधन है। माना जा रहा है कि बजाज की नई CNG बाइक किफायती होगी । यह बहुत ज्यादा प्रीमियम नही होगी। यानी अगर आप भी बजाज की इस बाइक का इंतजार कर रहे तो 5 जुलाई का दिन आपके लिए खास हो सकता है।
CNG बाइक बनेगी गेम चेंजर!
बजाज ऑटो के मुताबिक CNG बाइक के आने के बाद फ्यूल की खपत करीब 50 से 65 % तक कम हो जाएगी। दूसरी तरफ CNG बाइक से कार्बन डाइ ऑक्साइड में 50%, कार्बन मोनोऑक्साइड में 75% और गैर-मीथेन हाइड्रोकाबॉन उत्सर्जन में लगभग 90 % की कमी देखने को मिलेगी। यानी अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि CNG बाइक के आने से न सिर्फ फ्यूल की खपत कम होगी बल्कि प्रदूषण भी कम होगा।
संभावित फीचर्स
• डिस्क ब्रे
• लंबी सीट
• अलॉय व्हील्स
• डिजिटल क्लस्टर
• सिंगल-चैनल
• एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
125cc इंजन में आएगी CNG बाइक
सोर्स के मुताबिक बजाज की नई CNG बाइक को 125cc इंजन के साथ उतारा जा सकता है। सेफ्टी के लिए बाइक में डिस्क ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम की भी सुविधा मिलेगी। इसमें आरामदायक सीट मिलेगी। साथ ही बाइक के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेंगे, जिससे यह स्मूथ राइड देगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि बाइक की कीमत एक लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें: कार में AC चलाकर सोना भी खतरनाक, हो सकती है मौत!
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
12 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
15 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
18 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines