Bajaj CNG Bike Live Updates: बजाज ऑटो आज भारत में अपनी पहली CNG बाइक को लॉन्च करने जा रही है। इस मौके पर बजाज ऑटो के MD राजीव बजाज के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद हैं। बजाज ने इस बाइक का नाम ‘फ्रीडम’ रखा है। बजाज ने लॉन्च से पहले इस बाइक के दो टीजर पहले ही सोशल मीडिया पर लॉन्च कर दिए हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।
बजाज ऑटो के MD राजीव बजाज नई CNG बाइक के बारे में जानकारी दे रहे हैं….
राजीव बजाज ने बतया कि बजाज फ्रीडम CNG बाइक में सबसे लम्बी सीट मिलेगी। बाइक linked Monoshock सस्पेंशन से लैस है। राजीव कपूर ने बताया कि इस बाइक का डिजाइन ऐसा होगा को जिससे आप बोर नहीं होंगे…यह एक गेम चेंजर बाइक साबित होगी…जैसे ही नितिन गडकरी ने इस बाइक को देखा तो बोले इसमें CNG सिलेंडर कहां हैं ? गडकरी ने बाइक के डिजाइन की भी तारीफ की…
Bajaj Freedom CNG: डिजाइन और फीचर्स
बजाज की नई CNG बाइक का डिजाइन प्रीमियम है। यह साइज़ में थोड़ी लम्बी है। इसकी सीट के नीचे सिलेंडर दिया गया है जिसकी वजह से इसकी सीट को लम्बा रखा गया है। बाइक को देखकर आपको कहीं से भी नहीं लगेगा कि यह कोई CNG बाइक है। बजाज ने बताया कि यह बाइक 11 सेफ्टी टेस्ट पास कर चुकी है। इस बाइक में डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है।
इंजन और माइलेज
बजाज फ्रीडम 125 में 125cc का इंजन लगा है जो 9.5PS की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क देगा। और इसकी रेंज 330 किलोमीटर होगी। बाइक में 2 लीटर का CNG सिलेंडर दिया है साथ ही 2 लीटर का फ्यूल टैंक भी मिलेगा। यह बाइक तीन वेरिएंट में उपलब्ध है।
कीमत और वेरिएंट
बजाज ऑटो ने इस नई CNG बाइक को 3 वेरिएंट में उतारा है। इसकी कीमत 95 हजार रुपये से शुरू होती है…
| वेरीएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
| Freedom 125 Disc LED | 1.10 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum LED | 1.05 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum | 95,000 रुपये |
यह भी पढ़ें: 10-15 लाख में आती हैं ये बेस्ट SUVs, ADAS से लेकर 360 डिग्री कैमरा देगा फुल सेफ्टी
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
11 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
15 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
18 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines