---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

पापा, मम्मी समेत घर के हर मेंबर के लिए बेस्ट है यह E Scooter, कीमत महज 25,000

Avon E Plus electric Scooter यह लॉ स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होती। यह गियरलेस स्कूटर है।

---विज्ञापन---

Avon E Plus: ईवी स्कूटर में कम कीमत वाली व्हीकल्स की हाई डिमांड है। इसी कड़ी में एक डैशिंग लुक्स वाला स्कूटर है जिसमें सिंगल चार्ज में 50 km तक की ड्राइविंग रेंज मिलती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Avon E Plus की। यह स्कूटर चार से आठ घंटे में फुल चार्ज होता है। इसमें फास्ट चार्जर का भी ऑप्शन मिलता है। यह स्कूटर बेहद अट्रैक्टिव लुक्स में आता है।

स्टाइलिश स्कूटर में 24 km/hr की टॉप स्पीड

Avon E Plus बाजार में 25 000 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इस ई स्कूटर में एक वेरिएंट आता है। इस स्टाइलिश स्कूटर में 24 km/hr की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें 0.58 Kwh की पावरफुल बैटरी मिलती है। इसमें 220 वॉट की मोटर पावर आती है। यह बेहद हल्का स्कूटर है, जिसे सड़क पर कंट्रोल करना और संकरी जगहों से निकालना आसान है।

---विज्ञापन---
Avon E Plus electric Scooter

Avon E Plus electric Scooter

मिलते हैं थ्री ब्लेड अलॉय 

इस स्कूटर में एल्मूनियम अलॉय व्हील मिलते हैं। इस अट्रैक्टिव स्कूटर में कुल तीन Electric, Manual और Assisted राइडिंग मोड मिलते हैं। इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और इसे स्थानीय आरटीओ में रजिस्टर्ड करवाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें थ्री ब्लेड अलॉय हैं, जो देखने में काफी अट्रैक्टिव लगते हैं। इसके बड़े व्हील इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं।

यह लो स्पीड स्कूटर है

यह गियरलेस स्कूटर है, इसमें साइकिल की तरह पैंडल से चलाने का ऑप्शन भी मिलता है। बाजार में इसका मुकाबला Easy Plus से होता है। यह Detel कंपनी का ई स्कूटर है, जो बाजार में 39,999 हजार रुपये में आता है। यह लो स्पीड स्कूटर है। Detel Easy Plus Electric स्कूटर में A 250 W की मोटर मिलती है। यह न्यू जेनरेशन 25 kmph की टॉप स्पीड देता है।

---विज्ञापन---

फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक सस्पेंशन

Easy Plus एक बार फुल चार्ज होने पर 60 km तक चलता है। इसमें 20 Ah की लिथियम की बैटरी दी गई है। Detel Easy Plus में खराब रास्तों पर आरामदायक सफर के लिए अंडरबोन फ्रेम, टेलिस्कोपिक फ्रोक दिए गए हैं। इसमें रियर में ट्विन शॉक सस्पेंशन हैं। इसमें 16-इंच के टायर दिए गए हैं। Detel Easy Plus में सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

First published on: Oct 08, 2023 09:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola