---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

28000 हजार में Avon ई स्कूटर, मिलती है 232 पावर की मोटर और ड्रम ब्रेक

Avon E Lite न्यू जनरेशन ई स्कूटर है। इसमें BLDC मोटर मिलती है, जो सड़क पर इसे हाई पावर देती है। इसमें सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

Avon E Lite: बाजार में सस्ते ई स्कूटर काफी डिमांड में है। एक ऐसा ही ई स्कूटर है, जो 100 किलो से अधिक हैवी लोड ले जाने में सक्षम है। इस स्कूटर का नाम है Avon E Lite. इस स्टाइलिश ई स्कूटर में सिंगल चार्ज में 50 km तक की ड्राइविंग रेंज मिलती है। इसमें हैंडल बार के नीचे सामान रखने की जगह मिलती है।

232 पावर की मोटर

Avon E Lite टू व्हीलर बाजार में 28000 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है। इस स्कूटर में एक वेरिएंट आता है। यह ई स्कूटर चार से आठ घंटे के बीच फुल चार्ज होता है। इसमें 24 km/hr. की टॉप स्पीड मिलती है। इस दमदार स्कूटर में 232 पावर की मोटर दी गई है। इसमें साइड रिफ्लेक्टर दिए गए हैं। स्कूटर में आरामदायक हैंडल बार मिलता है।

---विज्ञापन---

Avon E Lite

Avon E Lite

---विज्ञापन---

दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक

इस न्यू जनरेशन ई स्कूटर में BLDC मोटर मिलती है, जो सड़क पर इसे हाई पावर देती है। इसमें सेफ्टी के लिए आगे और पीछे दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें ट्यूबलेस टायर और मसकुलर स्टील फ्रेम मिलता है। यह न्यू जनरेशन स्मार्ट स्कूटर है।

इससे है मुकाबला

बाजार में यह Sprint OCTA Electric Scooter से मुकाबला करता है। यह ईवी स्कूटर 35600 हजार रुपये में आता है। इसमें 48 Volt का चार्जर लगता है। यह धांसू स्कूटर महज चार घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें जानदार लिथियम बैटरी मिलती है। वहीं, इसके टक्कर का एक और स्कूटर है Hero E-Sprint. इसमें 800 W की मोटर पावर मिलती है। Hero E-Sprint एक बार फुल चार्ज होने पर 80 किलोमीटर तक चलता है। यह हाई स्पीड स्कूटर है, जिसमें 45 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। स्कूटर में बड़े टायर, अलॉय व्हील, मोबाइल चार्जर, सेंसर ब्रेकिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। स्कूटर में डिस्क ब्रेक की सेफ्टी मिलती है। इसमें टेलिस्कोपिक सस्पेंशन मिलते हैं। इसमें चार अट्रैक्टिव कलर आते हैं। यह स्कूटर 45490 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 27, 2023 10:28 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola