नए टू-व्हीलर को खरीदने के 3 सर्विस फ्री ऑफर की जाती हैं जिन्हें समय और किलोमीटर के हिसाब से करवाना जरूरी होता है। ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर कुशल मैकेनिक होते हैं जिसकी वजह से टू-व्हीलर की सर्विस करवाने की सलाह दी जाती। फ्री सर्विस तक तो लोग सर्विस सेंटर जाते हैं लेकिन जैसे ही ये सर्विस खत्म हो जाती है, तो लोग कुछ ऐसी गलतियां करने लगते हैं जिसके बाद टू-व्हीलर को काफी नुकसान होने लगता है। ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कि फ्री सर्विस खत्म होने के बाद किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है…
लोकल मैकेनिक से दूरी बना लें
फ्री सर्विस खत्म होने के बाद लोग थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में लोकल/अनाड़ी मैकेनिक के पास चले जाते हैं। कुछ को छोड़ दें तो काफी ऐसे मैकेनिक भी देखने को मिलते हैं जिनके पास गाड़ी को सही करने की पूरी जानकारी और सुविधाएं नहीं होती होती और जिसकी वजह से कई बार लोकल पार्ट्स स्कूटर में लगा देते हैं, और कुछ समय बाद ही गाड़ी में दिक्कतें आना शुरू हो जाती हैं। कई बार तो जुगाड़ करके भी बाइक/स्कूटर को ठीक करने की कोशिश की आती है। इसलिए सिर्फ ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर ही जाएं और अपने स्कूटर की सर्विस कराएं … भले ही ये सर्विस आपको थोड़ी सी महंगी जरूर पड़ सकती है पर आगे चलकर आपको नुकसान नहीं होगा।
रेगुलर सर्विस है जरूरी
फ्री सर्विस होने बाद सर्विस सेंटर वाले आपको एक्सटेंडेड सर्विस भी ऑफर करते हैं.. आप चाहें तो इसे ले सकते हैं या फिर रेगुलर Paid सर्विस भी करवा सकते हैं। नेक्स्ट सर्विस कितने किलोमीटर के बाद होगी इस बारे में आप सर्विस टीम से बात कर सकते हैं वो आपको पूरा गाइड कर देंगे। लेकिन ध्यान रहे… एक भी सर्विस मिस नहीं होनी चाहिए। रेगुलर सर्विस से आपकी गाड़ी हमेशा नई जैसी रहेगी और ब्रेक डाउन की नौबत नहीं आएगी।
खराब पार्ट्स बदलें
बाइक हो या स्कूटर, अगर कोई कुछ पार्ट खराब हो रहा है या उसमें किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो समय पर बदल लें।अगर आप नजरअंदाज करेंगे तो आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर आप ये काम समय रहते करवा लेते हैं तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। इतना ही नहीं अगर आप रोजाना 30 किलोमीटर से ज्यादा स्कूटर चलाते हैं तो हर 1500 किलोमीटर के बाद इंजन oil जरूर चेक करवा लें। इसके अलावा ब्रेक शू, चेन सेट, Oil फ़िल्टर, एयर फ़िल्टर और डिस्क ब्रेक Oil भी चेक करते रहें।
यह भी पढ़ें: सावधान! ये 5 गलतियां कार के गियरबॉक्स को कर देंगी बर्बाद! होगा तगड़ा नुकसान
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
5 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
7 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines