Bike Care in Summer: इस समय भारत में गर्मी तेज पड़ रही है। ऐसे में अगर आप बाइक का खूब इस्तेमाल करते हैं और सर्विस पर ध्यान नहीं देते तो बाइक कभी भी ब्रेक डाउन का शिकार हो सकती है। अक्सर देखने में आता है कि लोग बाइक का इस्तेमाल खूब करते हैं लेकिन जब बात सर्विस की आती है तो लोग इसे अनदेखा कर जाते हैं। जिसके बाद बाइक में धीरे-धीरे खराबी आने लगती है और आगे चलकर सर्विस में काफी पैसा भी लगता है। लेकिन समय रहते सर्विस करवा ली जाए तो आपकी बाइक चकाचक रहेगी और बीच रास्ते ब्रेकडाउन का शिकार भी नहीं होगी।
इंजन ऑयल को जरूर चेक करें
हर सर्विस पर इंजन ऑयल चेंज होता है, लेकिन यह भी कहा जाता है कि अगर आपकी बाइक ज्यादा चलती है तो 2000 से 5000 किलोमीटर के बाद इंजन ऑयल को जरूर चैक करवा लेना चाहिए। कुछ लोग ऐसा नहीं करते जिसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है। अगर इंजन ऑयल काला पड़ गया हो या कम हो गया हो तो इसे बदल लें या टॉप अप करवा लें।
एयर फिल्टर पर ध्यान दें
बाइक के इंजन में एयर फिल्टर लगा होता है जिसे हर 1500 किलोमीटर से 2000 किलोमीटर पर एयर फिल्टर बदल लेना चाहिए। लेकिन अक्सर लोग इस तरफ ध्यान नहीं देते जिसकी वजह से इंजन को काफी नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसलिए एयर फिल्टर की सफाई जरूरी है और अगर यह खराब हो जाए तो उसे समय रहते इसे बदल देना चाहिए। वैसे अगर आप एयर फिल्टर को हर बार इंजन Oil के साथ साथ इस बदल लें। अगर संभव हो तो रेगुलर फ़िल्टर की सफाई भी करवा लेनी चाहिए।
चेन को रखें साफ
यह भी देखने में आता है कि लोग समय पर बाइक ने लगी चेन सेट की सफाई नहीं करते जिसकी वजह से धूल-मिट्टी चिपक जाती है। इतना ही नहीं अगर चेन ढीली हो जाए तो उसे टाइट भी नहीं करते..अब ऐसे में चलते-चलते बीच रास्ते में चेन टूट सकती है। इसलिए समय -समय पर चेन को क्लीन और टाइट करवा लेना जरूरी होता है। ध्यान रहे हर 17000-19000 किलोमीटर के आस-पास चेन सेट को जरूर बदलवा लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में इलेक्ट्रिक कार की सर्विस जरूर कराएं, चूक न जाएं, वरना होगा बड़ा नुकसान
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
4 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
7 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
11 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines