---विज्ञापन---

युवा दिलों की धड़कन रही Bajaj की क्रूजर बाइक होगी रिलॉन्च, पहले से ज्यादा दमदार मिलेगा इंजन, जानें कीमत और माइलेज

Bajaj Bikes: बजाज की धांसू क्रूजर बाइक Avenger रिलॉन्च होने जा रही है। जल्द ही इसका Avenger street 220 मॉडल फिर सड़कों पर दिखने को मिलेगा। इस नई बाइक में 220cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह दमदार इंजन 19 bhp की पावर और 17 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 12 […]

Bajaj Bikes: बजाज की धांसू क्रूजर बाइक Avenger रिलॉन्च होने जा रही है। जल्द ही इसका Avenger street 220 मॉडल फिर सड़कों पर दिखने को मिलेगा। इस नई बाइक में 220cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह दमदार इंजन 19 bhp की पावर और 17 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

12 लीटर का फ्यूल टैंक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई एवेंजर की शुरूआती कीमत 1.42 लाख रुपए एक्स शोरूम रखी जा सकती है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा। बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस खास तौर पर लो-बीम फ्रेम पर बनाया गया है। जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे बेहद आसानी से चला सकते हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल

बाइक में मस्कुलर फ्यूल टैंक, बड़ा विंडस्क्रीन, स्प्लिट-स्टाइल सीट, एक पिलर ग्रैब रेल और एक अंडरबेली एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है। बाइक में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, गोल हैलोजन हेडलैंप, LED टेललाइट और अलॉय व्हील मिलेंगे।

---विज्ञापन---

सिंगल-चैनल ABS और फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स

बाइक का धाकड़ इंजन 8,400rpm की ताकत देगा। इसकी टॉप स्पीड 120 kmph है। यह बाइक 40 kmph की हाई माइलेज देगी। बाइक के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS है। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल-शॉक सस्पेंशन दिया गया है।

First published on: May 15, 2023 05:38 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola