हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Auto News: कभी युवा दिलों की धड़कन रही यह बाइक होगी रीलॉन्च, जानें इसके बारे में सब कुछ

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र

Auto News: Bullet और Yamaha RX100 दुपहिया चालकों में इन दो वाहनों को चलाने की ख्वाहिश हमेशा रहती है। समय-समय पर बुलेट के तो मार्केट में अलग-अलग मॉडल आते रहे। लेकिन Yamaha RX100 को साल 1996 में बंद किया गया था, जिसके बाद इसे फिर नहीं लाया गया। लेकिन कंपनी अब दुपहिया लवर्स द्वारा किए जा रहे इस लंबे इंतजार को खत्म करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Yamaha RX100 का नया वर्जन पाइपलाइन में है। यह बाइक पहले से अधिक पॉवरफुल इंजन के साथ लॉन्च की जाएगी। इसमें अब 150 cc या 200 cc का इंजन देखने को मिलेगा।

yamaha rx 100

बीते दो दशक 

अपने समय में माइलेज का किंग रही Yamaha RX100 साल 1985 में लॉन्च की गई थी। अब दो दशक बाद फिर इसे रीलॉन्च करने की कवायद चल रही है। इससे पहले यामाहा इंडिया के अध्यक्ष ईशिन चिहाना ने कहा था अभी तक किसी भी प्रोडक्ट पर RX100 नाम का इस्तेमाल नहीं किया क्योंकि भविष्य में इसे लेकर कंपनी की योजना है। अब यामाहा नई RX100 में बड़ा इंजन देने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन

और पढ़िए – Tata Tiago EV की यह खासियतें इसे बना रही स्पेशल, जानें इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार के दमदार फीचर्स 

bullet

विज्ञापन

sleek design और दमदार साउंड 

बता दें Yamaha RX100 अपने sleek design, दमदार साउंड और पलभर में स्पीड पकड़ने के लिए जानी जाती थी। बाइक राइडर्स बताते हैं कि उसका ग्राउंड क्लीयरेंस जबरदस्त था। अब नए वर्जन में इसे BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा। गोल लाइट के साथ इसे बुलेट के टक्कर की बनाए जाने पर माथापच्ची चल रही है। फिलहाल कंपनी ने इसके माइलेज व प्राइस का कोई खुलासा नहीं दिया है। लेकिन इसकी शुरूआती कीमत 80 हजार से लेकर 1 लाख (एक्स शोरुम ) होने का अनुमान है।

और पढ़िए – Lionel Messi car collection: फेरारी से लेकर मर्सिडीज जैसी कई करोड़ों की कारें रखने के शौकीन हैं लियोनेल मेसी, देखें लिस्ट…

विज्ञापन

पहले यह features मिलते थे

बता दें पुरानी Yamaha RX100 का इंजन Air-Cooled, Single-Cylinder था। यह 7 Port Torque जनरेट करती थी। एक सिलेंडर के साथ इसमें 11 PS और 7500 rpm की क्षमता थी। उस समय यह बाइक 10.39 Nm का टॉर्क की क्षमता रखती थी। इसमें फ्रंट और बैक दोनों ड्रम ब्रेक थे और इसकी टंकी में 10 लीटर पेट्रोल रखने की क्षमता थी। पहले यह केवल किक स्टार्ट में आती थी। लेकिन कंपनी के मुताबिक अब इसे पूरा बदल दिया जाएगा। इसमें एबीएस ब्रेक होगा, एलॉय व्हील के साथ यह बाइक पूरी तरह डिजिटल होगी। बटन व किक स्टार्ट सिस्टम होंगे। यह इंजन में बुलेट को टक्कर देगी और गति में केटीएम को पछाड़ने की क्षमता रखेगी।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola