RBI ने रेपो में 25 बेसिस पॉइंट की कमी कर दी। इस कमी के साथ रेपो रेट 6.50% से घटकर 6.25% रह गई है। RBI के इस फैसले के बाद बैंकों के लिए होम लोन, एजुकेशन लोन, कॉरपोरेट लोन, पर्सनल लोन से लेकर कार लोन की ब्याज दर कम हो गई है। करीब 5 साल बाद यह पहली बार है जब इसमें कटौती की गई है। अब अगर आप नई कार पर लोन ले रहे हैं तो आपको EMI में फायदा मिलेगा।
सस्ता होगा कार लोन!
रेपो रेट कम होने पर क्या कार लोन कम होगा ? इसे विस्तार से समझते है। भारत में जितने भी बैंक हैं उनको SBI की तरफ से उधार यानी लोन मिलता है। अब RBI की तरफ से जिस रेट पर बैंक को उधार मिलता है उसी को रेपो रेट (Repo Rate) कहा जाता है।
बैंक को जिस रेपो रेट में उधार मिलता है, उसे बढ़ाकर बैंक ग्राहक को लोन देता है जिसकी वजह से ब्याजदर बढ़ती है। क्योंकि बैंक इसी से अपनी कमाई करता है। नए रेपो रेट में कटौती के बाद कम हुए रेपो रेट का असर नए कार लोन की EMI पर भी पड़ेगा जिसकी वजह से EMI सस्ती होगी।
यह भी पढ़ें: Mahindra BE 6 और XEV 9e के सभी वेरिएंट की कीमतों का ऐलान, करोड़ों की कार वाले मिलेंगे फीचर्स
कार लोन पर कितनी होगी बचत
अगर आप एक नई कार 10 लाख रुपये की कार 9% की सालाना ब्याज दर के हिसाब से लेते हैं और लोन आपका 7 साल के लिए है तो आपकी हर साल करीब 1524 रुपये की बचत होगी।
पुरानी EMI 16,089 रुपये (9% की दर से)
नई ईEMI 15,962 रुपये बनेगी (8.75% की दर से)
हर साल होगी 1524 रुपये की बचत और 7 साल में कुल 10,668 रुपये तक की बचत आपको होगी। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो कार खरीदने पर सस्ते दर पर लोन मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: आम आदमी की Maruti Alto हुई काफी महंगी, शोरूम जाने से पहले चेक करें नई कीमत
संबंधित खबरें
नई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 hr agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
3 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
21 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
23 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines