December car sales: बीते माह (दिसम्बर 2024) कार कंपनियों की बिक्री में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है। बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे बड़े डिस्काउंट और ऑफर्स ने काफी मदद की है। कार कंपनियों ने अपने स्टॉक को क्लियर करने के लिए ऑफर का सहारा लिया था … और साथ ही इस सबतर की भी घोषणा की थी कि 1 जनवरी से कारों की कीमत में इजाफा होगा। अब ऐसे में ग्राहकों ने भी इसी बात का फायदा उठाया। पिछले महीने Maruti Suzuki, Mahindra, Kia, Hyundai और MG की बिक्री में जबर्दस्त बूस्ट मिला है।
Kia India ने बिक्री में बनाया रिकॉर्ड
कंपनी ने पिछले महीने 2,55,038 कारों की बिक्री की थी जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 2,40,919 यूनिट्स की बिक्री का रहा था इस बार कंपनी की बिक्री में 6% का इजाफा देखने को मिला था। जब से Kia ने भारत में अपना कारोबार शुरू किया है, तब से लेकर अब तक यह पहली बार हुआ है जब कंपनी की बिक्री को बूस्ट मिला है।
Hyundai की कैसी रही बिक्री
हुंडई मोटर इंडिया ने पिछले महीने (December 2024) 55,078 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि December 2023 के दौरान यह संख्या 56450 यूनिट्स की थी। इस साल Jan से Dec में कंपनी ने डोमेस्टिक मार्केट में 6,05,433 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकडा 6,02,111 यूनिट्स की बिक्री का रहा था ऐसे में कंपनी को 0.6% की ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी की बिक्री में CNG पोर्टफोलियो का योगदान 13.1 फीसदी रहा है और सिर्फ क्रेटा एसयूवी की साल 2024 में 186919 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
MG की बिक्री 55% की ग्रोथ
MG मोटर्स भारत में तेजी से रफ़्तार पकड़ रही है। पिछले महीने कंपनी ने देशभर में कुल 7516 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी को बिक्री के मामले में दिसंबर 2024 में 55 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल हुई है। कंपनी की बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान Electric Vehicles का रहा है। वहीं बिक्री में सबसे बड़ा योगदान Windsor EV का रहा है। लॉन्च के 3 महीने में ही 10 हजार यूनिट्स की बिक्री की जा चुकी है। कंपनी की कुल बिक्री में ईवी सेगमेंट का योगदान 70% रहा है।
Mahindra ने बेच डाली इतनी कारें
पिछले महीने ने देशभर में 46222 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि दिसंबर (2023) में यह संख्या 39981 यूनिट्स की थी। कंपनी को बिक्री के मामले में 16 फीसदी की बढ़त मिली है। वहीं एक्सपोर्ट के मामले में भी कंपनी ने 53% की बढ़त हासिल की है। December 2024 में कुल 2776 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया था जबकि December 2023 में यह संख्या 1816 यूनिट्स की रही थी।
Maruti Suzuki ने बेची इतनी कारें
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने पिछले महीने कुल 178,248 यूनिट्स की बिक्री की जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 132,523 यूनिट्स की बिक्री का था। ऑटो एक्सपो में कंपनी नई कारें लॉन्च करने जा रही है।
यह भी पढ़ें: Hyundai Creta की नींद उड़ाएगी Honda की ये SUV, कीमत होगी आपके बजट में
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines