Auto Expo 2025: इस साल भारत में एक से बढ़कर एक टू-व्हीलर्स लांच हुए। लेकिन अब आने वाला साल भी कुछ कम नहीं है। साल के पहले महीने में ही कई नए मॉडल लॉन्च होने वाले हैं। हीरो लेकर TVS अपनी नई बाइक और स्कूटर को जनवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो 2025 में पेश करने वाले हैं। अगर आप भी एक नया टू-व्हीलर खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको अगले महीने आने वाला टॉप 5 मॉडल के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
2025 TVS Ronin
TVS Ronin अकेली ऐसी बाइक है जो सीधे तौर पर रॉयल एनफील्ड को कई टक्कर दे रही है। इस बाइक को भी आये हुए अब काफी समय हो गया है। ग्राहकों को कुछ नए देने के लिए TVS अब नई अपडेटेड Ronin को लॉन्च करने जा रही है। इस बाइक को Auto Expo 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। अभी हाल ही में हुए MotoSoul 4.0 में भी इस बाइक को शोकेस किया गया था। TVS Ronin में 225.9cc का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है जो 20.1bhp की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की कीमत का खुलासा भी अगले महीने होगा।
Hero XPulse 210
ऑटो एक्सपो 2025 में ही हीरो मोटोकॉर्प अपनी पॉपुलर बाइक XPulse 210 को अपडेट करके पेश कर सकती है। वैसे कंपनी ने अभी हाल ही में कमजोर बिक्री के चलते अपनी दोनों 200cc बाइक्स को बंद कर दिया है। खैर नई XPulse 210 को अब नए अवतार में लाने की तैयारी है और इसमें 210cc का लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा।
Honda Activa–e
इस साल होंडा ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Activa–e से पर्दा उठाया था। लेकिन अब इसे ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च किया जाएगा और साथ ही इसकी कीमत का भी खुलासा होगा।होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक को 1.5kWh की 2 पोर्टेबल बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा, जो 102 किलोमीटर की रेंज प्रदान करेगी।स्कूटर 7-इंच कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल से लैस होगा, जो नेविगेशन और होंडा रोड सिंक डुओ ऐप से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इसमें स्मार्ट फाइंड, स्मार्ट सेफ, स्मार्ट अनलॉक और स्मार्ट स्टार्ट जैसे फीचर भी होंगे।
Honda QC1
ऑटो एक्सपो 2025 में भी ही होंडा अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा-e का एक और वेरिएंट पेश करेगी जो फिक्स बैटरी के साथ आएगा। फुल चार्ज में यह 104 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगा। इसका डिजाइन भी एक्टिवा-e जैसा ही होगा। नए स्कूटर की कीमत का खुलासा भी जनवरी 2025 में होगा। अब देखना होगा भारत में होंडा के इन दोनों स्कूटर को देश में कितनी कामयाबी मिलेगी।
Hero Xoom 125R
हीरो मोटोकॉर्प अपना नया Xoom 125cc स्कूटर को लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्कूटर को अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। Xoom 110 पहले ही बाजार में बिक रहा है। नए मॉडल में सेफ्टी फीचर्स पर जोर दिया जा सकता है। इसमें 125cc का इंजन भी मिलेगा। इसके अलावा इस नए स्कूटर में कई नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: साल 2024 को इन बाइक्स ने कहा अलविदा, जानिए कौन-से हैं ये मॉडल
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
16 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
17 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
21 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
22 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
23 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines