Bharat Mobility 2025 के तहत Auto Expo 2025 का आयोजन किया जा रहा है। 17 जनवरी से 22 जनवरी 2025 तक चलने वाला यह मोटर शो आज से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। ऑटो एक्सपो में नई-पुरानी कारों के साथ टेक्नोलॉजी और भविष्य के वाहनों को शोकेस किया जा रहा है। इस बार ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक वाहनों पर ज्यादा फोकस किया गया है। अगर आप भी ऑटो एक्सपो देखने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको इसके वेन्यू, समय और टिकट प्राइस के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
इस बार दिल्ली में हो रहा है ऑटो एक्सपो
सबसे पहले ऑटो एक्सपो दिल्ली के प्रगति मैदान में हुआ करता था, बाद में इसे एक्सपो मार्ट ग्रेटर Noida में शिफ्ट किया गया… लेकिन इस साल फिर से इसे दिल्ली में प्रगति मैदान के भारत मंडपम में किया जा रहा है। जहां आपको देश और दुनिया की प्रमुख वाहन नए वाहन देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं इस मोटर शो का कंपोनेंट्स शो यशोभूमि द्वारका में और ग्रेटर Noida में भी चल रहा है।
एंट्री और टिकट
Auto Expo 2025 में जाने के लिए आपको Bharat Mobility 2025 की वेबसाइट पर जाकर Visitor Registration के फॉर्म को ऑनलाइन भरना होगा, जिसके बाद आप ऑटो एक्सपो 2025 में बिना परेशानी एंट्री ले सकते हैं। खास बात ये है कि इस बार सरकार ने एक्सपो देखने के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। यह पूरी तरह से फ्री रहेगी।
ये कंपनियां ले रही हैं हिस्सा
Auto Expo 2025 में कई नई और पुरानी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं जबकि काफी ऐसी भी कंपनियां है जो इस बार नहीं आई। एक्सपो में मारुति सुजुकी से लेकर नई कार कंपनी Vinfast की कारों को आप देख सकते हैं । साथ हीरो मोटोकॉर्प से लेकर सुजुकी करीब 34 से ज्यादा वाहन निर्माता हिस्सा ले रहे हैं।
कितने बजे खुलेगा ऑटो एक्सपो
17 जनवरी 2025 से ऑटो एक्सपो 2025 का आयोजन किया था लेकिन पहले दो दिन VIP और मीडिया के लिए था लेकिन 19 जनवरी से इस शो को आम जनता के लिए खोल दिया है। 19 से 22 जनवरी 2025 के बीच सुबह 10 बजे से शाम को 6 बजे के बीच एक्सपो जा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे.. बिना Registration के आपको एंट्री नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Hero Extreme 250r और XPulse 210 ऑटो एक्सपो में हुई लॉन्च, जानिये कीमत
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
14 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines