Auto Expo 2023 Toyota Mirai: ऑटो एक्सपो में कई दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने लेटेस्ट मॉडल को शोकेस किया। यहां पर टोयोटा ने भी अपनी नई कारों से पर्दा हटाया है। ऑटो एक्सपो 2023 में टोयोटा ने हाइड्रोजन फ्यूल सेल व्हीकल (FCEV) का अनावरण किया है जिसका नाम मिराई है।
इस कार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पसंदीदा कारों में से एक माना जाता है वो खुद इसका इस्तेमाल करते हैं। इसकी खासियत है कि ये एक इलेक्ट्रिक कार है जो हाइड्रोजन से चलती है। आइए टोयोटा के हाइड्रोजन फ्यूल मिराई के बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए –Rapido Bike Taxi Ban: यहां नहीं चलेगी रैपिडो की बाइक और टैक्सी! कार्ट ने दिया आदेश
Toyota Mirai Price (Expected)
टैंक भरने के बाद ये 640 किमी तक की रेंज दे सकता है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब इस कार को भारत लाया गया है। कंपनी इस कार को हाइड्रोजन कारों के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर भारत लाई थी। टोयोटा मिराई की कीमत 60.00 लाख रुपये होने की उम्मीद है।
Toyota Mirai Features
टोयोटा मिराई कार की बात करें तो इसमें 3 हाइड्रोजन टैंक दिए गए हैं। इन टंकियों को सिर्फ 5 मिनट में भरा जा सकता है। इसमें 1.24 kWh की बैटरी भी है। टोयोटा मिराई ईंधन के एक पूर्ण टैंक पर 650 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस ग्रीन हाइड्रोजन कार में सफर करने पर प्रति किमी 1 रुपए से भी कम खर्च आएगा।
मिराई को टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया था। ये एक कूप-स्टाइल सेडान है जो देखने में काफी खूबसूरत है। 4.9 मीटर लंबी टोयोटा मिराई में 20 इंच के पहियों और 12.3 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम सहित कई मानक और सुरक्षा विशेषताएं हैं।
और पढ़िए –Auto Expo 2023: टाटा की Sierra EV से हटा पर्दा! जानें लॉन्च डेट, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
How a hydrogen car works?
ये एक प्रकार की इलेक्ट्रिक कार है जिसमें हाइड्रोजन टैंक होता है। वातावरण में ऑक्सीजन और हाइड्रोजन के बीच एक प्रतिक्रिया होती है, जिससे बिजली का उत्पादन होता है। ये इलेक्ट्रिक मोटर और बाद में कार को चलाता है। कार में लगी बैटरी में अतिरिक्त ऊर्जा जमा हो जाती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines