Auto Expo 2023 Tata Upcoming Electric Cars: देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बेचने वाली टाटा मोटर्स (Tata Motors) लगातार अपने पोर्टफोलियो में ईवी को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। कुछ महीने पहले कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी टियागो ईवी (Tiago EV) को लॉन्च किया है। इसके अलावा टिगोर ईवी, नेक्सॉन ईवी प्राइम और नेक्सॉन ईवी मैक्स जैसे इलेक्ट्रिक कारें भी मार्केट में मौजूद हैं।
वहीं, अब कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहन के पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी में है। इस बार के ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा मोटर्स एकसाथ तीन इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर रही है। आइए जानते हैं कि ऑटो एक्सपो में टाटा की कौन सी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने वाली है।
टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV)
कंपनी अपनी पंच EV को पेश करने वाली है, जो कंपनी के ALFA प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। Altroz हैचबैक भी इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित है। Ziptron इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पंच EV में उपलब्ध होगी, जिसका यूज Tiago और Tigor EV में भी किया गया है। इसमें दो बैटरी पैक के विकल्प मिलेंगे। इंटीरियर का लुक पेट्रोल वेरिएंट जैसा ही रहेगा। जिसमें ईवी-थीम कलर डिटेलिंग के साथ डार्क-टोन्ड इंटीरियर, इंस्ट्रूमेंट पैनल पर ट्राई-एरो पैटर्न के साथ इलेक्ट्रिक ब्लू एक्सेंट, एसी वेंट्स और सीट फैब्रिक दिया जाएगा।
टाटा अविन्य ईवी (Tata Avinya EV)
Tata ने 2022 में अपने कॉन्सेप्ट EV अविन्य को भी शोकेस किया था। यह कंपनी के एडवांस जेन 3 आर्किटेक्चर पर आधारित है। टाटा मोटर्स के मुताबिक यह कार कम से कम 500 किमी की रेंज देने में सक्षम होगी। इसके डिजाइन की बात करें तो Avinya Concept एक MPV, एक हैचबैक और एक क्रॉसओवर का मिश्रण है। EV के फ्रंट में ‘T’ आकार की LED स्ट्रिप मिलती है जो देखने में काफी आकर्षक लगती है। जो हेडलैंप को जोड़ने वाले डीआरएल की तरह काम करता है। इसमें डुअल या क्वाड इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप मिलेगा।
और पढ़िए –कार का टायर हो गया है पंचर? तो ये डिवाइस 1 मिनट में कर देगा रिपेयर, जानिए कीमत और खासियत
टाटा कर्व ईवी (Tata Curve EV)
यह नए ईवी प्लेटफॉर्म पर आधारित कंपनी की कॉन्सेप्ट कार है, जिसे इसी साल अप्रैल में पेश किया गया था। यह कॉन्सेप्ट कार कूप-डिजाइन पर आधारित है, जिसे ‘लेस इज मोर’ कहा जाता है। इसे कंपनी की अन्य ईवी में भी देखा जा सकता है। इसका ICE वर्जन भी देखा जा सकता है। इस कार की रेंज करीब 400- 500 किलोमीटर हो सकती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 hr agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
5 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
6 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines