Auto Expo 2023 Tata Electric Suv: दिग्गज वाहन निर्माता टाटा मोटर्स आगामी समय में अपनी कारों में बड़े बदलाव के लक्ष्य की दिशा को लेकर काम कर रही है, जिसकी एक झलक ऑटो एक्सपो 2023 (Auto Expo) में देखने को मिली। कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में अन्य वाहन निर्माताओं को कड़ी टक्कर देने के लिए टाटा प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी स्पेस (Tata Premium Electric SUV Space) में विस्तार करना चाह रही है।
तीन साल बाद आयोजित हो रहे ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा मोटर्स ने कई इलेक्ट्रिक कारों से पर्दा हटाया है। इनमें टाटा की प्रीमियम एसयूवी सिएरा और टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी भी शामिल है। लुक के मामले में दोनों ही बेहतरीन हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए –Mahindra Thar RWD क्यों है 4WD One से अलग, जानिए कीमत और खासियत
Tata Electric SUV Sierra Design
टाटा की प्रीमियम एसयूवी सिएरा को बॉक्सी लुक के साथ पेश किया गया है। इसमें चार डोर दिए गए हैं। इसका एक्सटीरियर डिजाइन इस एसयूवी को कॉन्सेप्ट लुक देता है। टाटा अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी सिएरा को अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर पेश करेगी।
Tata Harrier Electric SUV
ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी (Tata Harrier Electric SUV) कंपनी की और बड़ी पेशकश है। हालांकि, जिस तरह से टाटा अपनी कारों को इलेक्ट्रिक वेरिएंट में पेश कर रही है। इससे ये साफ है कि कंपनी इन वाहनों के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को लाने के लिए पहले से तैयार थी, ऐसा इसलिए क्योंकि इसका प्लेटफॉर्म तैयार है और कंपनी इसे जल्दी तैयार कर सकती है।
और पढ़िए –Auto Expo 2023: MG की हाइड्रोजन फ्यूल Euniq 7 से हटा पर्दा, फुल टैंक पर देगी 605km की रेंज
Tata Harrier Electric Design
हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी में ऑल व्हील ड्राइव के साथ डुअल मोटर लेआउट है। हालांकि, ये डीजल वर्जन में उपलब्ध नहीं है। हैरियर इलेक्ट्रिक में इलेक्ट्रिक कार के एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें फ्रंट बंपर लुक और नए अलॉय व्हील शामिल हैं। इसके केबिन में मौजूदा हैरियर के मुकाबले काफी बड़ी स्क्रीन है।
Tata Harrier Electric Launch Date
उम्मीद है कि हैरियर ईवी पहले आएगी और सिएरा ईवी को बाद में लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ टाटा मोटर्स प्रीमियम ईवी सेगमेंट को टारगेट कर रही है, जिससे टाटा ऑटो बाजार में अपनी हिस्सेदारी और बढ़ा सके।
आपको बता दें कि टाटा की सिएरा और हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी में ऑल व्हील ड्राइव के साथ प्रीमियम ईवी टेक्नोलॉजी फीचर दिए जाएंगे। हालांकि, बड़ा सवाल ये है कि क्या Tata इन दोनों SUVs को मौजूदा डीजल SUV लाइन-अप के साथ रिप्लेस करेगी।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
14 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
16 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
17 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines